बिहार में भाजपा के 55 लाख से अधिक सदस्य
शिवहर में भाजपा के जिला कार्यालय में एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिला उपाध्यक्ष डॉ नूतन माला सिंह की अध्यक्षता में हुए इस सम्मेलन में पूर्व अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने पार्टी के सदस्यों को सक्रियता...

शिवहर। भाजपा के जिला इकाई द्वारा पार्टी कार्यालय में पार्टी के सक्रिय सदस्यों का जिला स्तरीय सम्मेलन जिला उपाध्यक्ष डॉ नूतन माला सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सम्मेलन में पार्टी के सीतामढ़ी जिला के पूर्व अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा जनसंघ काल से ही अपने कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बैठक कर और उनसे सामंजस्य स्थापित करते हुए आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर ऊभरी है। आज देश में 18 करोड़ से भी अधिक पार्टी के प्राथमिक सदस्य हैं जबकि बिहार में 55 लाख से अधिक सदस्य बन गए हैं। उन्होंने पार्टी के सक्रिय सदस्यों को पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयास करने की अपील की। कहा कि सक्रिय सदस्यों की जिम्मेदारी अधिक बढ़ गई है। वे सभी पूरी तन्मयता एवं लगन से राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे तो वह दिन दूर नही जब बिहार में भी भाजपा कि सरकार स्थापित हो सकती है। उन्होंने ने कहा आज राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर विकसित भारत के दिशा में रोज नए आयाम गढ़ रही। सम्मेलन में पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजीव कुमार पाण्डेय, नितीश सिंह भारद्वाज, महामंत्री विनय कुमार सिंह, राजेश कुमार राजू, कार्यक्रम प्रभारी राम कृपाल शर्मा, डा राम बहादुर गुप्ता तथा प्रवक्ता अशोक अलबेला ने भी अपने विचार व्यक्त किए जबकि कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री मुकेश राठौड़ ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।