आखिर कितनी देर में चार्ज होगी टियागो, टिगोर और पंच EV; रियल टाइम चार्जिंग डिटेल आ गई सामने
टाटा मोटर्स के पास देश का सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक फोर्टफोलियो है। इसमें एंट्री लेवल टियागो EV से लेकर टिगोर EV, पंच EV, नेक्सन EV और कर्व EV शामिल हैं। ऐसे में इनमें से तीन मॉडल का रियल टाइम चार्जिंग टेस्ट जीऑन चार्जिंग पर किया गया।

टाटा मोटर्स के पास देश का सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक फोर्टफोलियो है। इसमें एंट्री लेवल टियागो EV से लेकर टिगोर EV, पंच EV, नेक्सन EV और कर्व EV शामिल हैं। ऐसे में इनमें से तीन मॉडल का रियल टाइम चार्जिंग टेस्ट जीऑन चार्जिंग पर किया गया। इसमें टियागो EV, टिगोर EV और पंच EV को लिया गया। ऑटोकार द्वार किए गए इस टेस्ट में दिन के अलग-अलग समय, स्थानों और मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रति ईवी 10 से 50 सेशन में चार्जिंग सर्कल का विश्लेषण शामिल है। यह भी ध्यान देने वाली बात है कि सभी सेशल DC फास्ट चार्जर पर आयोजित किए गए थे, जो व्हीकल की अधिकतम चार्जिंग दर से कहीं अधिक गति प्रदान करने में सक्षम थे। चलिए इनके चार्जिंग सर्कल के बारे में जानते हैं।
1. Tata Tiago EV MR
कीमत: 7.99 लाख से 8.99 लाख रुपए
टाटा टियागो ईवी मीडियम रेंज वर्जन 16kW परीक्षण किए गए ईवी में सबसे धीमी दर से चार्ज होता है। इसका चार्जिंग ग्राफ 79% स्टेट ऑफ चार्ज (SoC) तक अपेक्षाकृत सपाट रहता है, जिसके बाद गति लगभग 11kW तक गिर जाती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 26.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XEV 9e
₹ 21.9 - 30.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Land Rover Range Rover
₹ 2.4 - 4.98 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Curvv EV
₹ 17.49 - 22.24 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Land Rover Defender
₹ 1.04 - 2.79 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Punch EV
₹ 9.99 - 14.29 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
टाटा टियागो EV MR फेसलिफ्ट | |
बैटरी | 19.2kWh |
आउटपुट | 61hp/110Nm |
ARAI रेंज | 223km |
टेस्टेड रेंज | - |
क्लेम्ड चार्जिंग टाइम (10-80%) | 58 मिनिट |
टेस्टेड चार्जिंग टाइम (20-80%) | 45 मिनिट |
2. Tata Tiago EV LR
कीमत: 10.14 लाख से 11.14 लाख रुपए
टाटा टियागो ईवी लॉन्ग रेंज (LR) औसतन 15kW वर्जन MR से ज्यादा तेजी से चार्ज होता है। खास बात यह है कि यह इस दर को बनाए रखता है और 91% SoC से आगे ही घटने लगता है। रियल वर्ल्ड टेस्ट के दौरान टियागो ईवी रेंज टेस्ट के आधार पर जहां इसने 7.77km/kWh की दक्षता दर्ज की, आप 24kWh की बैटरी को 20-80% चार्ज होने में लगने वाले 45 मिनट में लगभग 110km रेंज मिलेगी।
टाटा टियागो EV LR फेसलिफ्ट | |
बैटरी | 24kWh |
आउटपुट | 75hp/114Nm |
ARAI रेंज | 293km |
टेस्टेड रेंज | 187km |
क्लेम्ड चार्जिंग टाइम (10-80%) | 58 मिनिट |
टेस्टेड चार्जिंग टाइम (20-80%) | 45 मिनिट |
3. Tata Tigor EV
कीमत: 12.49 लाख से 13.75 लाख रुपए
टियागो EV की तरह, यह इलेक्ट्रिक सेडान एक फ्लैट चार्जिंग कर्व प्रदर्शित करता है, लेकिन 84% से आगे, टाटा टिगोर ईवी की चार्जिंग स्पीड 20kW से लगभग 5kW तक गिर जाती है। टिगोर ईवी रियल वर्ल्ड रेंज टेस्ट में 7.69km प्रति kWh की बैटरी दक्षता दर्ज की, जिसका मतलब है कि 50 मिनट की DC फास्ट चार्जिंग से लगभग 135km की रेंज मिलनी चाहिए।
टाटा टिगोर EV फेसलिफ्ट | |
बैटरी | 26kWh |
आउटपुट | 75hp/170Nm |
ARAI रेंज | 315km |
टेस्टेड रेंज | 200km |
क्लेम्ड चार्जिंग टाइम (10-80%) | 59 मिनिट |
टेस्टेड चार्जिंग टाइम (20-80%) | 50 मिनिट |
4. Tata Punch EV LR
कीमत: 12.84 लाख से 14.44 लाख रुपए
पंच EV, पहली पीढ़ी के नेक्सन EV की तरह 320V आर्किटेक्चर का उपयोग करता है, लेकिन बहुत अधिक चार्जिंग गति प्रदान करता है, औसतन 27kW से 87% SoC तक। 6.55km/kWh की औसत परीक्षण की गई बैटरी दक्षता के साथ 49 मिनट की DC फास्ट चार्जिंग से आपको लगभग 150km की रेंज मिलनी चाहिए।
टाटा पंच EV LR फेसलिफ्ट | |
बैटरी | 35kWh |
आउटपुट | 122hp/190Nm |
ARAI रेंज | 365km |
टेस्टेड रेंज | 229km |
क्लेम्ड चार्जिंग टाइम (10-80%) | 56 मिनिट |
टेस्टेड चार्जिंग टाइम (20-80%) | 49 मिनिट |
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।