A Delhi Girl Book Ola Bike Taxi For Just 180 Meters, Know reason behind it लड़की ने सिर्फ 180 मीटर के लिए बुक की ओला बाइक, वजह जान चौंक जाएंगे आप; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़A Delhi Girl Book Ola Bike Taxi For Just 180 Meters, Know reason behind it

लड़की ने सिर्फ 180 मीटर के लिए बुक की ओला बाइक, वजह जान चौंक जाएंगे आप; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

दिल्ली की एक लड़की ने सिर्फ 180 मीटर के लिए ओला बाइक टैक्सी बुक की। ये खबर सोशल मीडिया पर अभी चर्चा का विषय बनी हुई है। आइए इसके पीछे की वजह जानते हैं।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 11 June 2025 02:40 AM
share Share
Follow Us on
लड़की ने सिर्फ 180 मीटर के लिए बुक की ओला बाइक, वजह जान चौंक जाएंगे आप; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सोशल मीडिया की दुनिया में रोजाना कुछ न कुछ ऐसा वायरल हो जाता है, जो हैरान कर देता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों चर्चा में है, जिसमें एक लड़की ने महज 180 मीटर की दूरी तय करने के लिए ओला (Ola) बाइक टैक्सी बुक की। यह खबर सुनकर आप सोच रहे होंगे कि आखिर इतनी छोटी दूरी के लिए कोई बाइक टैक्सी क्यों बुक करेगा? जवाब है- कुत्तों का डर। आइए पूरा मामला समझते हैं।

ये भी पढ़ें:मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च से पहले ही हुई फेल? जानिए चौंकाने वाला सच

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 26.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar

Mahindra Thar

₹ 11.5 - 17.62 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Scorpio-N

Mahindra Scorpio-N

₹ 13.99 - 24.89 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Yamaha MT-15 V2

Yamaha MT-15 V2

₹ 1.7 - 1.74 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Hunter 350

Royal Enfield Hunter 350

₹ 1.5 - 1.82 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Splendor Plus XTEC

Hero Splendor Plus XTEC

₹ 95,677 - 99,476

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें


क्या है पूरा मामला?

यह वीडियो "Ghar Ke Kalesh" नाम के एक सोशल मीडिया (X) पेज पर शेयर किया गया है। वीडियो की शुरुआत एक Ola बाइक टैक्सी राइडर से होती है, जो व्लॉग कैमरा लगाए हुए है और एक पिकअप लोकेशन पर पहुंचता है। वहां एक लड़की उसका इंतजार कर रही होती है। राइडर OTP मांगता है और लड़की OTP बताती है।

राइडर जब ऐप में ड्रॉप लोकेशन चेक करता है, तो उसे पता चलता है कि दूरी सिर्फ 180 मीटर है, पहले तो वो हैरान हो जाता है, लेकिन लड़की जवाब देती है कि उस रास्ते पर अक्सर आवारा कुत्ते होते हैं और वो उनसे डरती है, इसलिए टैक्सी बुक की है।

सिर्फ 19 रुपये की सवारी

राइड शुरू होती है और एक मोड़ आता है, फिर दूसरा मोड़ आता है और फिर मंजिल आ जाती है। इस छोटी सी सवारी का किराया सिर्फ 19 होता है। लड़की पेमेंट करती है और राइड खत्म हो जाती है।

लोगों की प्रतिक्रियाएं?

इस वीडियो पर लोगों की राय बंटी हुई है। कुछ लोग बोले कि बिलकुल सही किया, ये टेक्नोलॉजी का सबसे अच्छा इस्तेमाल है। वहीं कुछ ने कहा कि वीडियो स्क्रिप्टेड लगता है। इतने कम राइडर्स हेलमेट कैमरा लगाते हैं। एक यूजर ने जोर देकर लिखा कि भारत में डॉग बाइट्स बहुत बड़ा मुद्दा हैं। 2024 में करीब 22 लाख मामले सामने आए थे। लड़की का डर जायज है।

ये भी पढ़ें:मारुति के लिए खेल कर गई ये कार, सेडान होकर भी सभी 16 मॉडल पर पड़ी भारी

असलियत में डर है असली

भले ही वीडियो स्क्रिप्टेड हो या ना हो, डर की भावना एकदम असली है। कई बार लोग आवारा कुत्तों के झुंड को देखकर डर जाते हैं और अकेले चलने में उन्हें खतरा लगता है। खासकर लड़कियों या बच्चों के लिए ये डर और भी ज्यादा होता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।