Historic Progress in Service and Governance Under Modi s Leadership MP Kalpana Saini मोदी के नेतृत्व में ग्यारह सालों में देश में हुई ऐतिहासिक प्रगति : कल्पना, Vikasnagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsHistoric Progress in Service and Governance Under Modi s Leadership MP Kalpana Saini

मोदी के नेतृत्व में ग्यारह सालों में देश में हुई ऐतिहासिक प्रगति : कल्पना

राज्य सभा सांसद कल्पना सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने 11 वर्षों में सेवा और सुशासन में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने कहा कि भारत ने हर चुनौती का सामना किया है और आज हम एक...

Newswrap हिन्दुस्तान, विकासनगरThu, 12 June 2025 07:42 PM
share Share
Follow Us on
मोदी के नेतृत्व में ग्यारह सालों में देश में हुई ऐतिहासिक प्रगति : कल्पना

राज्य सभा सांसद कल्पना सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने बीते ग्यारह वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है। उनके मजबूत और निर्णायक नेतृत्व में भारत ने हर चुनौती का सामना करते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का साहस दिखाया है। यह बात उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के ग्यारह वर्ष पूरे होने के पर भाजपा की ओर से हरबर्टपुर में आयोजित प्रोफेशनल मीट में बतौर मुख्य अतिथि कही। सांसद कल्पना सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जवानों की वीरता से सीमाएं सुरक्षित हैं और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत एक उभरती हुई वैश्विक आर्थिक शक्ति बन चुका है।

विशिष्ठ अतिथि विधायक रानीपुर आदेश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास' के मंत्र ने देश के हर नागरिक को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है। आज देश का हर वर्ग और हर क्षेत्र एक साझा संकल्प के साथ विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। जिला प्रभारी नेहा जोशी ने कहा कि हम सभी का यह साझा संकल्प है कि हम एक नए, आत्मनिर्भर, सुरक्षित, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाऐंगे। यही प्रधानमंत्री मोदी का सपना है और यही 140 करोड़ देशवासियों का लक्ष्य बन चुका है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का रक्षा निर्यात 34 गुना बढ़कर 23,622 करोड़ तक पहुंच गया। कार्यक्रम में केंद्र सरकार की 11साल की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम में विधायक मुन्ना सिंह चौहान, विधायक सहदेव पुंडीर, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरु देवी, जिलाध्यक्ष मीता सिंह, कार्यक्रम संयोजक अरुण मित्तल, जिला महामंत्री विनोद कश्यप,अमित डबराल,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संतोष रावत, कार्यक्रम के सह संयोजक रितेश असवाल, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र चावला,दयानंद जोशी,मंडल अध्यक्ष राहुल शर्मा,शुभम गर्ग लक्ष्मी अग्रवाल, दिव्या राणा,नवीन रावत,वीरता गुरुंग, कृष्णा तोमर,संजय तोमर,प्रवीन चौहान, नीरज शर्मा, मदन सिंह,मधु ठाकुर,सुनीता गुलेरिया,संग्राम सिंह, आरपी सिंह, ममता मुल्तानी, प्रमोद कुमार,अनिल नोटियाल,धर्मपाल बिष्ट,अरविंद सोलंकी राहुल भट्ट, अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गिरिराज शर्मा ने की। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विनोद कश्यप, कार्यक्रम संयोजक अरुण मित्तल ने संयुक्त रूप से किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।