Domestic Abuse Case Woman Forced Out of Home FIR Filed Against In-Laws ससुरालियों ने महिला को प्रताड़ित कर घर से निकाला, Sitamarhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsDomestic Abuse Case Woman Forced Out of Home FIR Filed Against In-Laws

ससुरालियों ने महिला को प्रताड़ित कर घर से निकाला

पुपरी की निकहत जाहिरा ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। 26 साल की शादी के दौरान उसे कई बार प्रताड़ित किया गया, जिसके कारण उसने आत्महत्या का प्रयास किया। ससुराल वालों ने पंचायत मानने से...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीFri, 13 June 2025 06:57 PM
share Share
Follow Us on
ससुरालियों ने महिला को प्रताड़ित कर घर से निकाला

पुपरी। जोगिया गाढ़ा में महिला को घर से निकलने को ससुरालियों ने विवश कर दिया। इस सम्बंध में पीड़िता निजामुद्दीन की पुत्री निकहत जाहिरा ने पुपरी थाने में एफआईआर कराई है। इसमें निकहत के पति शौकत अली, सास रेहाना खातून, ससुर ताहिर हुसैन, देवरानी शाहीन खातून व ननद रूमी खातून को नामजद आरोपी बनाया गया है। आवेदन में बताया है कि उसकी शादी के 26 वर्ष हो गए हैं। इस बीच ससुरालियों के द्वारा कई बार प्रताड़ित किया गया। प्रताड़ना से तंग आकर उसने आत्महत्या का प्रयास किया। बच्चों की ममता की वजह से वह लौट गई। जब ससुराल गई तो फिर उसके साथ बुरा बर्ताव किया जाने लगा।

ससुरालियों ने पंचायत मानने से इंकार कर दिया है। पांच महीने से उसकी मां खर्च दे रही थी। अब वह असमर्थ हैं। पीड़िता ने न्याय की गुहार लगायी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।