Brother love with his sister nanad after wedding night fled away FIR lodged Sasaram Bihar बहन की ननद से भाई को हुआ प्यार, मांग में सिंदूर डालकर मनाई सुहागरात; विदाई से पहले हुआ फरार, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBrother love with his sister nanad after wedding night fled away FIR lodged Sasaram Bihar

बहन की ननद से भाई को हुआ प्यार, मांग में सिंदूर डालकर मनाई सुहागरात; विदाई से पहले हुआ फरार

युवक दो वर्ष से शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाता आ रहा था। पकड़े जाने पर उसने सिंदूर डालकर शादी भी कर ली।

Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तानFri, 13 June 2025 07:01 PM
share Share
Follow Us on
बहन की ननद से भाई को हुआ प्यार, मांग में सिंदूर डालकर मनाई सुहागरात; विदाई से पहले हुआ फरार

खबर बिहार के सासाराम से है जहां लव,सेक्स, धोखा के बाद पुलिस की एंट्री की मामला सामने आया है। अकोढ़ीगोलाथाना क्षेत्र की एक गांव की युवती के साथ शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया गया। सोमवार को युवक रात साढ़े 10 बजे युवती के घर पहुंचा और उसकी मांग में सिंदूर भर कर शारीरिक संबंध बनाया। परिजन के समक्ष एक साथ जीने मरने की कसमें खाई। कुछ दिन के बाद रीति रिवाज से युवती की विदाई की बात कही लेकिन, उससे पहले धोखा देकर भाग गया। युवती लड़के की बहन की ननद है।

बुधवार को परिजन के दबाव में आकर युवक ने युवती से शादी करने से मना कर दिया और भाग निकला। इस मामले में युवती ने पुलिस से पूरी वारदात की शिकायत की है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि डेहरी बारह पत्थर निवासी अशोक राम के 22 वर्षीय पुत्र जीतेन्द्र राम थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ लगभग दो वर्ष से शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया। युवक के बहन की शादी भी उसी घर में हुई है।

ये भी पढ़ें:साली से अवैध संबंध में जीजा ने सरहज की हत्या कर दफनाया, पुलिस खोदेगी कब्र

जानकारी के मुतबिक युवती उसकी बहन की ननद लगती थी। इसके चलते युवक हमेशा उसके घर आता-जाता था। जिससे दोनों में संबंध गहरा हो गया था। बताया कि युवती के आवेदन पर युवक पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस की ओर से मामले में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। दूसरी तरफ ग्रामीणों के स्तर पर मामले को सलटाने की कवायद की जा रही है।

ये भी पढ़ें:पति-पत्नी के विवाद में साले की हत्या, जीजा ने चाकू गोद कर मार डाला

लड़की और उसके परिजनों का कहना है कि युवक ने उनकी इज्जत के साथ खिलवाड़ किया है। अब इस लड़की की शादी कैसे होगी। उसे हर हाल में अपनाना पड़ेगा। बात से मान जाए या कानून के डंडे से माने। लड़की को ससुराल भेजने की भी कवायद की जा रही है। लड़का केस हो जाने के बाद फरार है।

ये भी पढ़ें:बिहार में जीजा ने साली और सास को क्यों मारा, डबल मर्डर में चौंकाने वाला खुलासा
ये भी पढ़ें:साली ने बना ली दूरी, बौखलाए जीजा ने मार डाला, सास को भी नहीं छोड़ा
ये भी पढ़ें:घर में अकेली थी साली, तभी पहुंच गया बहनोई और... एसिड अटैक की भी चर्चा
ये भी पढ़ें:पत्नी को छोड़ा, जीजा ने साली से शादी कर ली; फिर मां ने ही बेटी पर चलवा दी गोली