165 देश गांधी को अपना आदर्श मानते हैंै: शत्रुघ्न
सीतामढ़ी में गांधी विचार मंच की बैठक हुई, जिसमें महात्मा गांधी के आदर्शों पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ता शत्रुघ्न झा ने समाज सेवा के अपने कार्यों को साझा किया और गांधी के सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प...
सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गांधी विचार मंच की बैठक राजोपट्टी स्थित एक निजी विद्यालय परिसर में हुई। बैठक में शामिल वक्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के आदर्शो की चर्चा कर उनके आदर्श को आत्मसात करने का संकल्प लिया। साथ ही भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के कुशल व्यक्तित्व की चर्चा की। गांधी विचार मंच के संरक्षक विमल कुमार परिमल के नेतृत्व में आयोजित बैठक में चंपारण के गांधी के नाम से जाने वाले शत्रुघ्न झा मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद थे। वक्ताओं ने कहा कि श्री झा कुष्ठ रोगियों की सेवा की ,समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े लोगों के बीच स्वच्छता और शिक्षा की अलख जगाया, अनवरत खादी की कटाई और बुनाई करके खादी के कपड़े तैयार कर रहे है, देशभर में जहां जहां भूकंप एवं बाढ़ की विभीषिका आई, वहां जाकर महीनों काम किया।
आज भी झारखंड में महुआ से विभिन्न उत्पाद बन सके इसके लिए प्रयत्नशील है। वहीं मुख्य वक्ता श्री झा ने कहा कि गांधी के साथ काम करने के लिए बड़े बड़े लोग अपने पदों को ठुकराकर आए। जो पद के लिए लालायित हैं,वो गांधी को नहीं समझ सकते है। गांधी के लिए काम करना यानि अपना चित्त शुद्धि करना है। उन्होंने कहा कि आज 165 देश गांधी को अपना आदर्श मानते है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने गांधी के जन्मदिवस को अहिंसा दिवस के रूप में घोषित किया है। मार्टिन लूथर किंग, नेल्सन मंडेला, अलबर्ट आइंस्टाइन, हो, ची मिन्ह, अंग सान, सु की, खान अब्दुल गफ्फार खान जैसे कितने लोगों ने गांधी को अपना आदर्श माना है। गांधी मिटाने से मिट नहीं सकते। मंच का संचालन ऊषा शर्मा ने किया। मौके पर अवकाश प्राप्त प्राचार्या प्रो. रेणु ठाकुर, प्रो. आनंद किशोर , प्रो. विष्णु दयाल साह , दिनेश चंद्र द्विवेदी, नागेंद्र प्रसाद गुप्ता, गणेश कुमार वर्मा, बच्ची देवी मिश्रा, ऊषा मिश्रा, किसान नेता जालंधर आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।