nutritionist suggests never give these 7 food items to your kid it may weaken their immune system ruin health check list बच्चों का शरीर खोखला कर सकती हैं खाने की ये 7 चीजें, देखें न्यूट्रिशनिस्ट्स की दी हुई लिस्ट
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलबच्चों का शरीर खोखला कर सकती हैं खाने की ये 7 चीजें, देखें न्यूट्रिशनिस्ट्स की दी हुई लिस्ट

बच्चों का शरीर खोखला कर सकती हैं खाने की ये 7 चीजें, देखें न्यूट्रिशनिस्ट्स की दी हुई लिस्ट

बच्चे हेल्दी चीजें नहीं खाते इस बात पर मां-बाप अक्सर परेशान रहते हैं। कई बार अनजाने में पेरेंट्स उन्हें खुद ऐसी चीजें दे रहे होते हैं जो उनके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं। यहां न्यूट्रिशनिस्ट ने ऐसे फूड्स बताए हैं जिन्हें बच्चों को नहीं देना चाहिए।

Kajal SharmaThu, 12 June 2025 12:30 PM
1/8

कहीं आप तो नहीं कर रहे बच्चे की सेहत से खिलवाड़

बच्चे आगे चलकर स्वस्थ और लंबी जिंदगी जिएं, यह हर मां-बाप का सपना होता है। इसके लिए आपको शुरुआत में उनके साथ थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। बचपन में ही अगर लाइफस्टाइल से जुड़ी अच्छी आदतें डाल देंगी तो पूरी जिंदगी उनकी हेल्थ के लिए चिंता नहीं करनी पड़ेगी। खासतौर पर खान-पान से जुड़ी आदतें। यहां हैं न्यूट्रिशनिस्ट कुछ चीजें बताई हैं जो बच्चों को नहीं देनी चाहिए। देखें ऐसे 7 फूड आइटम्स...

2/8

1. ब्रेड-जैम

ब्रेड बच्चों को काफी पसंद होती है। घरों में बच्चे से लेकर बड़े तक इससे कई तरह की चीजें बनाते हैं। मैदा और पाम ऑइल से बनी ब्रेड हर उम्र के लिए और हर डिश के तौर पर खराब होती है। इसे खाना कम कर दें और मल्टीग्रेन, नो पाम ऑइल ऑप्शन लें। इसके अलावा जैम बच्चों को बहुत नुकसान करता है। किसी भी तरह की ब्रेड और जैम बच्चों को न दें।

3/8

2. दूध के साथ हेल्थ ड्रिंक पाउडर

मां-बाप बच्चों को बाजार में मिलने वाले कई तरह के प्रोटीन पाउडर और हेल्थ ड्रिंक दूध में मिलाकर देते हैं। कई एक्सपर्ट्स और रिसर्चेज में सामने आ चुका है कि यह सेहत के लिए अच्छे नहीं बल्कि काफी नुकसानदायक होते हैं।

4/8

3. इंस्टंट नूडल्स

शायद ही कोई बच्चा होगा जो इंस्टंट नूडल्स नहीं पसंद करता होगा। बचपन से ही बच्चों के सामने ऐसी चीजें न खाएं। आपके पहले खुद अपनी आदतें बदलनी होंगी। आप कुछ हेल्दी ऑप्शंस दे सकती हैं जैसे रोटी नूडल्स या घर में बने आटा नूडल्स लेकिन इंस्टंट नूडल जैसे मैगी, यिप्पी, वाई-वाई वगैरह एकदम न दें।

5/8

4. क्रीम बिस्किट्स

किसी भी तरह के बिस्किस्ट्स सेहत के लिए अच्छे नहीं होते। डॉक्टर्स का मानना है कि जो भी चीज पैकेट से निकालकर खाई जाए वो आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं। इन बिस्किट्स में मैदा, चीनी, खराब तेल और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं। ये धीरे-धीरे शरीर को खोखला बनाते हैं। खासतौर पर क्रीम बिस्किट्स में शुगर और भी ज्यादा होती है।

6/8

5. चोकोज दूध

लोग दूध और चोकोस को हेल्दी ऑप्शन समझकर बच्चों को देने लगते हैं। असल में यह खाली पेट देने से ब्लड का शुगर बढ़ाते हैं। वैसे भी शुगर सिरप, गंदे तेल और प्रिजर्वेटिव्स से बने चोकोस किसी लिहाज से सेहत के लिए अच्छे नहीं होते।

7/8

6. केचअप-मेयोनीज

केचअप, टोमैटो सॉस हर घर में कॉमन है। बच्चे खाना नहीं खाते तो कई बार मांएं उन्हें केचअप के साथ पराठा दे देती हैं। सैंडविच, पकौड़े हर चीज के साथ केचअप दिया जाता है। वहीं मेयोनीज वाले सैंडविच और ड्रेसिंग आजकल बहुत कॉमन हो गए हैं। इन सबमें गंदा शुगर, केमिकल्सप्रिजर्वेटिव और खराब पाम ऑइल होते हैं। बच्चों से बड़ों तक ये सबकी सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं। Source: fitelo_telugu nutritionist

8/8

7. आइसक्रीम

गर्मी के मौसम में आइसक्रीम सभी बड़े चाव से खाते हैं। लोगों को लगता है कि आइसक्रीम में दूध है वो क्या ही नुकसान करेगी। हकीकत ये है कि ज्यादातर आइसक्रीम में दूध नहीं होता। यह आर्टिफिशियल फ्लेवर्स, केमिकल्स, ऑइल और प्रिजर्वेटिव्स से बनी होती हैं जो कि कई दिनों तक इन्हें स्टोर करने लायक बनाता है। बच्चों के साथ ये बड़ों को भी नुकसान पहुंचाती है। इसके अलावा कोल्डड्रिंक/पैक्ड जूस किसी भी कीमत पर बच्चे को न दें।