मोमिन टोले में नया ट्रांसफार्मर लगा
बरहेट के भोगनाडीह के मोमिन टोला में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। इसका उद्घाटन झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बर्नार्ड मरांडी और अन्य सदस्यों ने मिलकर किया। यह ट्रांसफार्मर पिछले दिनों खराब हो गया...

बरहेट। शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के भोगनाडीह के मोमिन टोला में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। जिसका उद्घाटन झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख बर्नार्ड मरांडी, झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य राजाराम मरांडी सहित अन्य ने संयुक्त रूप से फ़ीता काटकर एवं नारियल फोड़ कर किया। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बर्नार्ड मरांडी ने बताया कि भोगनाडीह मोमिन टोला का उक्त ट्रांसफार्मर गत कुछ दिनों पूर्व खराब हो गया था, जिसमें लोगों की परेशानी हो रही थी। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के पदाधिकारी को दी गई थी। इसके बाद विभागीय पदाधिकारी से वार्ता कर ट्रांसफार्मर लगवाया गया। मौके पर जिप सदस्य जेठा मुर्मू, पुसा टुडू, समदा सोरेन, देव सोरेन , सामुऐल मुर्मू, बहादुर मुर्मू, राकेश बेसरा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।