RJD Celebrates Lalu Prasad Yadav s Birthday with Charity for Elderly लालू प्रसाद के जन्मदिन पर राजद ने वृद्धाश्रम में किया सेवा कार्य, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsRJD Celebrates Lalu Prasad Yadav s Birthday with Charity for Elderly

लालू प्रसाद के जन्मदिन पर राजद ने वृद्धाश्रम में किया सेवा कार्य

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर पूर्वी सिंहभूम इकाई ने वृद्धाश्रम में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यकर्ताओं ने बुजुर्गों को फल वितरित किए और प्रत्येक को ₹500 की...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरThu, 12 June 2025 12:31 PM
share Share
Follow Us on
लालू प्रसाद  के जन्मदिन पर राजद ने वृद्धाश्रम में किया सेवा कार्य

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो और गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर राजद पूर्वी सिंहभूम इकाई ने ओल्ड एज होम, साकची में सेवा कार्यक्रम का आयोजन कर उनके प्रति सम्मान और शुभकामनाएं व्यक्त कीं।इस मौके पर राजद कार्यकर्ताओं ने वृद्धाश्रम में रह रहे सभी बुजुर्गों को फल वितरित किए और प्रत्येक बुजुर्ग को ₹500 की आर्थिक सहायता राशि दी। साथ ही सभी ने लालू प्रसाद यादव की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम जिले के राजद जिला अध्यक्ष शंभू नाथ चौधरी, राज्य नेत्री मंजू साह, वरिष्ठ नेता कमलदेव सिंह, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष रमेश राय, दीपक भट्टाचार्य सहित कई पार्टी कार्यकर्ता और समाजसेवी शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।