Girl s Abduction Case Resolved Court Allows Couple to Stay Together प्रेम-प्रसंग में लड़की का अपहरण, लड़का धराया, Sitamarhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsGirl s Abduction Case Resolved Court Allows Couple to Stay Together

प्रेम-प्रसंग में लड़की का अपहरण, लड़का धराया

एक गांव में एक लड़की के अपहरण का मामला सामने आया था। उसकी मां ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और लड़की को बरामद किया। लड़की ने अदालत में लड़के के पक्ष में बयान दिया। दोनों...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीThu, 29 May 2025 01:41 AM
share Share
Follow Us on
प्रेम-प्रसंग में लड़की का अपहरण, लड़का धराया

परिहार। थाना क्षेत्र के एक गांव में पुत्री के अपहरण का आरोप लगाते हुए लड़की की माता ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के साथ ही अपहृता को भी बरामद कर लिया। लड़की को बयान दर्ज कराने को लेकर बुधवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां लड़की ने लड़के के पक्ष में बयान दिया। लड़की व लड़का के बालिग होने एवं लड़की के बयान के बाद न्यायालय के आदेश पर लड़का लड़की को साथ भेज दिया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि दोनों बालिग हैं और वे स्वेच्छा से शादी कर चुके हैं।

माननीय न्यायालय के आदेश पर दोनों को साथ भेज दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।