Congress Workers Organize Chaupal in Dhanouti Village to Promote Mai-Bahan Scheme दरौंदा प्रखंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाई चौपाल, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsCongress Workers Organize Chaupal in Dhanouti Village to Promote Mai-Bahan Scheme

दरौंदा प्रखंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाई चौपाल

धनौती गांव में कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने माई-बहन योजना के बारे में जानकारी देने के लिए चौपाल लगाया। इस योजना के तहत प्रत्येक महिला को हर महीने 2500 की सम्मान राशि मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानMon, 16 June 2025 02:50 PM
share Share
Follow Us on
 दरौंदा प्रखंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाई चौपाल

दरौंदा, एक संवाददाता। प्रखंड के धनौती गांव में रविवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने चौपाल लगाया। चौपाल लगाकर माई-बहन योजना की विस्तृत जानकारी दी गई।जिलाध्यक्ष विदुशेखर पांडे, महिला जिलाध्यक्ष इंदु देवी, मोहम्मद चांद, सुशील कुमार ने कहा कि माई-बहन योजना के तहत हर महिला को प्रत्येक माह 2500 की सम्मान राशि दी जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आप लोग महागठबंधन की सरकार बनाए गरीबों के हित की रक्षा के लिए कांग्रेस सदैव आगे रहेगी सभा को सम्बोधित करने वालों में जब्बार हुसैन, विजय शंकर दुबे, अनंत तिवारी, शशि भूषण तिवारी, वकील गुप्ता, बच्चा सिंह, बुधन पाण्डेय, मोहम्मद शमीम, मोहम्मद हक, बृज किशोर सिंह शामिल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।