गोंहरिया गांव में बिजली के करेंट से महिला की मौत
रघुनाथपुर के गोंहरिया गांव में एक वृद्ध महिला, शारदा देवी, की बिजली की तार के चपेट में आने से मौत हो गई। महिला शौच से लौट रही थी जब तेज आंधी के दौरान पेड़ गिरने से बिजली की सप्लाई चालू थी। परिजनों ने...

रघुनाथपुर। थाना क्षेत्र के गोंहरिया गांव में शुक्रवार की सुबह में बिजली की तार के चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। महिला का नाम शारदा देवी था। इधर, परिजन महिला को बिजली के चपेट में आने के बाद उसे इलाज के लिए रघुनाथपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथपुर लाए। जहां चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना से परिजनों में चीख-पुकार मच गया। स्थानीय पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शुक्रवार को सुबह में तेज आंधी एवं पानी से पेड़ गिर गया।
इसी क्रम में बिजली की सप्लाई भी जारी थी। महिला शौच से लौट रही थी। बिजली की तार की चपेट में आई गई। जिससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।