जीविका से 50 हजार ऋण लेकर रानी चलवा रहीं टोटो रिक्शा
सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।साव थाना क्षेत्र के पिहुली गांव में शनिवार की सुबह अपराधियों ने दिनदहाड़े किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि मृतक की पत्नी रुचि देवी के लिखित शिकायत पर...

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में दिन ब दिन महिला संवाद की रफ्तार तेज होती जा रही है। महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं व कार्यों से किए जिले के 16 प्रखंडों में संवाद में ग्रामीण महिलाओं को अवगत कराया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के दरौंदा प्रखंड के पांडेयपुर पंचायत के फलपुरा गांव में अंशु ग्राम संगठन व मड़सरा पंचायत के वृत्ति टोला ग्राम में शंकर जीविका महिला ग्राम संगठन में महिला संवाद का आयोजन किया गया। इस दौरान वीडियो फिल्म के माध्यम से सरकार की सभी प्रकार की योजना-परियोजना को दिखाया गया कि किस प्रकार योजनाएं धरातल पर ग्रामीण विकास में सहयोग करती है।
इसमें नारी सशक्तिकरण में जीविका की भागीदारी विगत 17 वर्षों से है l कार्यक्रम में जीविका से उत्कृष्ट कार्य करने वाली रानी देवी ने बताया कि जीविका से 50 हजार ऋण लेकर टोटो रिक्शा खरीदीं जिसे चला कर अपना जीविकोपार्जन कर रही हैं। ज्ञांती देवी जीविका से ऋण 40 हजार ऋण लेकर किराना दुकान, राजकुमारी देवी ने पशु पालन करने, गिरिजा देवी ने सब्जी व्यवसाय, अनीता देवी गाय खरीद जीविकोपार्पजन करने व रुबी देवी ने कृषि उद्यमी की दुकान चलाने की बात कही। सभी 10 महिलाओं ने अपनी कहानी अपनी जुबानी साझा कि कैसे जीविका के सहयोग से अपनी आर्थिक व सामाजिक स्थिति में सुधार की और आज अपने परिवार के बेहतर विकास के लिए कार्य कर रही हैं l जीविका के अमित प्रीतम ने संवाद में कहा कि महिला सशक्तीकरण में जीविका की अहम भूमिका है, ग्रामीण महिलाएं जीविका से जुड़ कर विभिन्न प्रकार का रोजगार कर रही हैं, अपना जीविकोपार्जन करने के साथ-साथ अपनी एक पहचान भी बना रही हैं। जीविका दरौंदा के क्षेत्रीय समन्वयक किशोर कुमार ने बताया कि महिला संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में राज्य सरकार की योजनाओं व कार्यों से जनमानस को अवगत कराना है। गांव की महिलाएं अपने गांव या टोलों की समस्यायों व आकांक्षाओं को चिन्हित कर अपनी बात रख रही हैं। महिला संवाद में इरशाद, राकेश कुमार, रिंकू कुमारी, रीता देवी, सुनीता देवी, पूजा कुमारी, पिंकी देवी, यशोदा देवी, सफीना खातून, बुच्ची देवी, राजून देवी, मंजू देवी समेत अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।