सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली
रविवार को महाराजगंज शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। यात्रा फुलेना शहीद स्मारक से शुरू होकर राजेन्द्र चौंक तक पहुंची। सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने भारतीय सेना की विजय...

महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। रविवार को महाराजगंज शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा शहर के फुलेना शहीद स्मारक से निकालकर नया बाजार बाटा मोड़,शिव मंदिर,सिहौता होते हुए राजेन्द्र चौंक तक पहुंची। तिरंगा यात्रा में स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल,भाजपा पूर्वी के जिलाध्यक्ष रंजीत प्रसाद,मनीष सिंह, मानवेन्द्र कुमार डॉ मृत्युंजय राज सिकू, राहुल सिंह,शैलू यादव,सुप्रिया जायसवाल ,चन्दन कुमार, शक्ति शरण,पवन कुमार,मनोज त्यागी सहित हजारों लोग शामिल थे। इस अवसर पर सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि भारतीय सेना ने इस बार पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। आपरेशन सिन्दूर के तहत आतंकवादियों का सफाया तय है। सांसद ने कहा कि आज विश्व के सभी देश भारत के साथ खड़े हैं।
पाकिस्तान अगल - थलग पड़ गया है। भारतीय सेना को भारत की जनता सलाम करती है। भारतीय होने पर अपने आप को गौरवान्वित महसूस करती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।