दर्जा राज्यमंत्री वर्मा ने किया वृद्धाश्रमों का निरीक्षण
हल्द्वानी के वृद्धाश्रमों का निरीक्षण करते हुए वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष नवीन वर्मा ने पेंशन संबंधित समस्याओं का समाधान करने के लिए एसडीएम को निर्देश दिए। उन्होंने निराश्रित वृद्धों के...

हल्द्वानी। वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद उत्तराखंड के उपाध्यक्ष व दर्जा राज्यमंत्री नवीन वर्मा ने सोमवार को हल्द्वानी स्थित वृद्धाश्रमों का निरीक्षण किया। वर्मा ने सबसे पहले चौफुला चौराहा स्थित आश्रय वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। इस आश्रम में 27 वृद्ध महिला व पुरुष रह रहे हैं। आश्रम के संचालक प्रकाश डिमरी ने बताया की आश्रम में कई वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन नहीं मिल पा रही है। पहचान पत्र वगैरह नहीं होने से उन्हें वृद्धवास्था पेंशन से वंचित रहना पड़ रहा है। मामले में नवीन वर्मा ने एसडीएम हल्द्वानी को आश्रम में रहने वाले निराश्रित महिलाओं व वृद्धों के आधार कार्ड बनाने के निर्देश दिए।
लामाचौड़ स्थित कृष्णा प्रेम रत्न वृद्धाश्रम के संचालक आकाश कुमार चौधरी ने बताया कि उनके आश्रम लामाचौड़ के अलावा दिल्ली व बिहार के वृद्ध रहते हैं। यहां पर 15 निराश्रित वृद्धों के रहने की व्यवस्था की गई है। वर्मा ने मौके पर सभी वृद्धजनों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। रामपुर रोड स्थित आनन्द आश्रम में पहुंचकर उन्होंने वृद्धजनों की समस्याएं सुनीं। संचालिका कनक चंद ने आश्रम के लिए सरकारी भूमि आवंटित किए जाने की मांग की। अंत में दर्जा राज्यमंत्री वर्मा गौलापार स्थित विरासत वृद्धाश्रम दौलतपुर पहुंचे। जहां उन्होंने आश्रम में रह रहे आठ वृद्धजनों से बातचीत की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जिला महामंत्री रंजन बर्गली, सहायक जिला कल्याण अधिकारी राहुल आर्या, निजी सचिव विष्णु सक्सेना व निर्मल चमियाल मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।