JAC 10th Result 2025 OUT: झारखंड 10वीं रिजल्ट 2025 जारी, 91.71% छात्र हुए पास
JAC 10th Result 2025 declared: झारखंड बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है। इस साल जैक मैट्रिक में 91.71 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए हैं।

JAC 10th Result 2025, Jharkhand Board Matric Result: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से आज 27 मई 2025 को कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है। परीक्षा में उपस्थित छात्र अपना झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। इस साल जैक मैट्रिक में 91.71 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए हैं।
Jharkhand Board 10th result 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-
1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in एवं jharresults.nic.in पर जाएं।
2. इसके बाद होम पेज पर आपको 10वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।
3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।
4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 में निम्नलिखित जानकारियों को जरूर चेक करें-
1. छात्र का नाम
2. छात्र की जन्मतिथि
3. माता-पिता का नाम
4. परीक्षा का नाम एवं बोर्ड
5. प्राप्त अंक
6. कुल अंक
7. पासिंग स्टेटस
8. स्कूल का नाम
9. छात्र का रोल नंबर
10. पासिंग डिविजन