बड़हरिया प्रखंड के सदरपुर नलकूप बना शोभा केंद्र
बड़हरिया के सदरपुर पंचायत के मठिया स्थित नलकूप पिछले 20 वर्षों से बंद है, जिससे किसानों को खेती में कठिनाई हो रही है। किसान निजी पंपसेट से पानी की व्यवस्था कर रहे हैं, जिससे लागत बढ़ गई है। सरपंच और...

बड़हरिया। प्रखंड की सदरपुर पंचायत के सदरपुर गांव के मठिया के समीप स्थित नलकूप लगभग 20 वर्षो से शोभा का केंद्र बना हुआ है। सदरपुर गांव के मठिया पर स्थित नलकूप से पहाडपुर, हबीबपुर, सदरपुर सहित अन्य गावों के चवर में किसान को खेती के सुविधा के उद्देश्य के लिए बनाया गया था। जिससे खेती करने में काफी सुविधा होती थी। लेकिन नलकूप को बन्द रहने के कारण किसानों को खेती करने में काफी परेशानी होती है। किसान निजी पंपसेट से खेती करते हैं। जिससे किसानों को फसल में पानी देने के लिए काफी अधिक लागत लगती है। जिससे किसान परेशान हैं।
लगभग एक हजार आबादी वाला यह गांव है, और इसी नलकूप के सहारे इस गांव के लोग कृषि कार्य करते थे। आज पंपसेट के सहारे खेती कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि जब तक नलकूप चलता था तो आसपास के गांवों में पैदावार अधिक होती थी। लेकिन अब पैदावार भी कम हो चुका है। खेती करने के उद्देश्य से नलकूप का निर्माण 1965 में किया गया था। निर्माण काल के बाद तो नलकूप सिंचाई के लिए बेहतर साबित हुआ। ऑपरेटर भी रहता था जो देखरेख करता था। अब पक्की नाली भी टूट चुकी है। नलकूप केंद्र खंडहर हो चुके हैं। जिसकी देखरेख करने वाला कोई नहीं है। किसानों का कहना है कि नलकूप का मशीन भी ठीक है। कभी - कभार ऑपरेटर भी आते हैं और कभी जांच अधिकारी भी आते हैं लेकिन नलकूप का स्थिति जैसा का तैसा है। सरपंच अरविंद श्रीवास्तव, मंटू कुमार, दीपक कुमार, निर्झर सिंह, रंजीत कुमार का कहना है की नलकूप का मशीन बिल्कुल ठीक है। कहा कि ऑपरेटर रखकर पक्का नाली का मरम्मत करा दिया जाये तो किसानों को भरपूर पानी मिलेगा। किसान विलास चौरसिया, मुन्ना सिंह, हरेंद्र सिंह, संजय सिंह ने बताया कि 20 वर्ष पहले नलकूप में ऑपरेटर और एक गार्ड रहता था जो नलकूप को देखभाल करता था। लेकिन आज कोई नहीं रहता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।