जीरादेई: पानी बहाने के विवाद में पिता और पुत्र को चाकू घोंपा
जीरादेई के रुईया बंगरा गांव में रविवार सुबह एक विवाद के दौरान पिता संजय यादव (48) और पुत्र नितेश यादव (22) को चाकू से गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। विवाद नाली के पानी को लेकर हुआ था। संजय की गंभीर...

जीरादेई, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के रुईया बंगरा गांव में रविवार की सुबह उस समय अफरातफरी मच गई। जब बाप और बेटे को चाकू घोप कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़ित रुईया बंगरा गांव निवासी संजय यादव (48) वर्ष और नितेश यादव (22) वर्ष खून से लथपथ हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के संबंध में पीड़ित परिवार का कहना था कि गांव के ही छोटेलाल गोंड से नाली बहाने को लेकर विवाद चल रहा था। जब सुबह सुबह पानी बहता देख संजय यादव ने इसकी शिकायत किया तो छोटे लाल गोड का घर के लोग आग बबूला हो गए।
उसके बाद दोनों गुटों में कहासुनी और तूं तूं , मैं - मैं होने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों गुटों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों तरफ से लाठी डंडे और ईंट पत्थर चलने लगे। विवाद के दौरान ही छोटे लाल गोड के द्वारा संजय यादव को चाकू घोंप कर बुरी तरह घायल कर दिया गया। पिता को घायल देखर पुत्र नितेश कुमार बचाने गया तो उसको भी चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। और संजय यादव के परिजन गंभीर हालत में पीएचसी लेकर पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने हालात को नाजुक देखते हुए संजय यादव को पीएमसीएच भेज दिया। लेकिन, परिजन घायल संजय यादव को गोरखपुर लेकर चले गए। थानाध्यक्ष सोनी कुमारी ने बताया कि पुलिस को इसकी जैसे ही सूचना मिली। तुरंत आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। आरोपित घर छोड़ कर फरार है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।