आग की घटना से बचाव की दी गई जानकारी
रघुनाथपुर के निखती कला में मुखिया विनोद कुमार सिंह के देख-रेख में अग्निशमन टीम ने आग से सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाया। मॉक ड्रिल के माध्यम से लोगों को गैस चूल्हा और सिलेंडर से होने वाली आग की...
Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानWed, 11 June 2025 01:42 PM

रघुनाथपुर। प्रखंड के निखती कला में मुखिया विनोद कुमार सिंह के देख-रेख में रघुनाथपुर अग्निशमन टीम द्वारा आग की घटना से बचाव को लेकर लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान अग्निशमन टीम ने आग से सुरक्षा एवं बचाव की जानकारी दी गई। टीम के सदस्य सद्दाम हुसैन द्वारा मॉक ड्रिल के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। घर में रखे गए गैस चूल्हा या सिलेंडर से होनेवाली लीकेज की वजह से होनेवाली आग घटना से तत्काल निपटने की जानकारी दी गई। मौके पर मुकेश कुमार एवं चंदन कुमार आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।