Flood Control Measures Initiated in Siwan Repair Work on Gogra Embankment Underway बोले सीवान का असर किसी पेज पर बढ़िया से, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsFlood Control Measures Initiated in Siwan Repair Work on Gogra Embankment Underway

बोले सीवान का असर किसी पेज पर बढ़िया से

सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। की भोपतपुर पंचायत के भोपतपुर गांव में स्व गोपालजी पांडेय के पुत्र वीरेंद्र पांडेय के बरामदे में अचानक आग लग गई। इससे लाखों के समान जलकर राख हो गया। घटना लगभग गुरुवार की...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानSat, 14 June 2025 03:13 PM
share Share
Follow Us on
  बोले सीवान का असर किसी पेज पर बढ़िया से

सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अपना अखबार हिन्दुस्तान ने 23 मई को जिले के नदी के किनारे बसे गांव के लोगों की समस्याओं को अपने विशेष अभियान बोले सीवान में प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद बाढ़ नियंत्रण विभाग ने संज्ञान लेकर जगह-जगह तटबंधों की मरम्मत कार्य को शुरू किया। अब तटबंध मरम्मत हो जाने से बाढ़ आने पर लोगों की फसल बर्बादी नहीं होगी। गौर करने वाली बात है कि जिले में 68 किमी लंबे गोगरा तटबंध में विभिन्न जगहों पर चिह्नित रेनकट, रैट होल, फाक्स होल सहित अन्य जानवरों द्वारा बनाया गया होल का मरम्मत शुरू कर दिया गया है। साथ ही अन्य सारी तैयारी की जा रही है।

हर साल जिले में मानसून 15 जून के आसपास आता है। ऐसे में समय से पूर्व तैयारी कर बाढ़ जैसी हालात होने पर वैसी स्थितियों से निपटने का इंतजाम भी विभाग कर रहा है। बताते चलें कि जिले के सरयू नदी के गुठनी, दरौली, रघुनाथपुर, सिसवन तक सात नंबर गोगरा तटबंध पर अत्याधिक बारिश होने पर दबाव बढ़ने लगता है। वहीं बाढ़ जैसी हालात आने पर तटबंधों का काटव शुरू हो जाता है। इससे तटबंध के आसपास के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कार्यपालक अभियंता का कहना है इस संबंध में बाढ़ नियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता मदन चंद्र चौधरी ने बताया कि विगत वर्ष मानसून के बारिश के दौरान सरयू नदी में जल स्तर बढ़ जाने से कई स्थानों पर कटाव हुए थे। इस वर्ष ऐसी समस्या उत्पन्न न हो सके। इसके लिए विभाग ने कार्य योजना तैयार इन जगहों की मरम्मत कार्य में जुट गया है। साथ ही गोगरा तटबंध के विभिन्न जगहों पर बालू का स्टॉक, बोरी में पैकिंग के साथ जेई की देखरेख में रेनकट, रैट होल, फॉक्स होल का मरम्मत का कार्य भी चल रहा है। इसे जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।