Grand Kalash Yatra for Shri Lakshmi Narayan Mahayagna at Kareji Village करेजी में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ के लिए निकली भव्य कलश यात्रा, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsGrand Kalash Yatra for Shri Lakshmi Narayan Mahayagna at Kareji Village

करेजी में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ के लिए निकली भव्य कलश यात्रा

गुठनी, एक संवाददाता। प्रखण्ड मुख्यालय के करेजी गांव में शनिवार को श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह कलश...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानSun, 18 May 2025 11:23 AM
share Share
Follow Us on
करेजी में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ के लिए निकली भव्य कलश यात्रा

गुठनी, एक संवाददाता। प्रखण्ड मुख्यालय के करेजी गांव में शनिवार को श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह कलश यात्रा करेजी स्थित यज्ञमंडप से शुरू हो कर जतौर, धनौती, केल्हरुआ, चिताखाल, गुठनी चौराहा, गुठनी बाजार, पटेल चौक होकर करीब आठ किलोमीटर की पैदल यात्रा कर गोलाघाट स्थित पवित्र छोटी गंडकी नदी तट पर जल भरा। नदी तट पर यज्ञाचार्य पं दिनेश पांडेय के नेतृव में 11 विद्वत ब्राह्मणों द्वारा पूजा वैदिक रीति से विधिवत पूजा करने के बाद सर्वप्रथम यज्ञ के यजमानों ने जल भरा।

उसके उपरांत श्रद्धालुओं ने जल भरा। भीषण गर्मी की परवाह किये बिना महिला व कन्या श्रद्धालुओं ने जिस तरह आठ किलोमीटर की दूरी पैदल चलकर पूरा किया। उससे उनकी सनातन के प्रति श्रद्धा काफी सराहनीय रही। नौ दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ में रासलीला का मंचन वृंदावन से आई मंडली द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। वृंदावन से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक बाल मुकुंद जी महाराज द्वारा प्रति संध्या प्रवचन किया जायेगा। शोभायात्रा को सफल बनाने में नवयुवक कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों की सराहनीय भूमिका रही। शोभायात्रा के आगे रथ पर सवार झांकिया व ध्वनिविस्तारक से हो रहे धर्म संस्कृति पर आधारित उदघोष से माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और भीषण गर्मी को देखते हुये एम्बुलेंस व मोबाइल चिकित्सा व्यवस्था साथ साथ चल रहा था। समिति के अध्यक्ष विद्याधर द्विवेदी, नरेंद्र पांडेय, सत्यदेव दुबे, अनिल सिन्हा, अभय सिन्हा, बबलू दुबे, अनूप दुबे, कन्हैया दुबे, प्रकाश श्रीवास्तव, अर्जुन चौधरी, विनोद शर्मा, मिथलेश शर्मा, रमेश गुप्ता, श्रीभगवान शर्मा मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।