Murder Case Filed Against Nine in Dowry Death of 30-Year-Old Woman in Usri Buzurg विवाहिता हत्या मामले में तीन महिला सहित नौ नामजद, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsMurder Case Filed Against Nine in Dowry Death of 30-Year-Old Woman in Usri Buzurg

विवाहिता हत्या मामले में तीन महिला सहित नौ नामजद

हसनपुरा के उसरी बुजुर्ग में 30 वर्षीय विवाहिता सीमा की हत्या के मामले में नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतका की बहन ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए सीमा को प्रताड़ित किया गया था। सीमा की...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानThu, 29 May 2025 01:36 PM
share Share
Follow Us on
 विवाहिता हत्या मामले में तीन महिला सहित नौ नामजद

हसनपुरा, एक संवाददाता। एमएच नगर थाना क्षेत्र के उसरी बुजुर्ग में विगत मंगलवार की सुबह 30 वर्षीया विवाहिता की मौत मामले में तीन महिला सहित कुल नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। यह प्राथमिकी पश्चिमी चंपारण जिले के हरिसिद्ध थाने के ओल्हा निवासी शत्रुघन गुप्ता की पुत्री व मृतका की बहन अर्चना गुप्ता द्वारा हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। पीड़िता ने अपने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि उनकी बहन सीमा की शादी सात साल पूर्व उसरी बुजुर्ग निवासी छट्ठु लाल गुप्ता के पुत्र धनंजय जयसवाल के साथ हिंदू रीति-रिवाज के साथ 10 लाख नगद, 5 लाख के जेवर के साथ सम्पन्न हुआ था।

जहां दो साल तक मेरी बहन अपने ससुराल में काफी खुशहाल से थी। उसके बाद ससुराल पक्ष वालों द्वारा चार पहिया वाहन ( ब्रेजा) की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। इसकी सूचना मेरी बहन द्वारा फोन के माध्यम से दिया जा रहा था। हमलोग बोलते कि धैर्य रखों, सब ठीक हो जाएगा। तभी 28 मई मंगलवार को सूचना मिली कि दहेजलोभियों द्वारा उसकी हत्या कर दी गई है। मृतका से कोई संतान नहीं था। वहीं इस मामले में थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई कर रही है। वहीं ससुराल पक्ष वाले घर छोड़कर फरार है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।