किसान को गोली मारने के मामले में एक गिरफ्तार
महुआ भूसा गांव में एक किसान को गोली मारी गई। घटना की सूचना पर पुलिस तुरंत पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा। प्रभुनाथ सिंह ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर...

नौतन, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के महुआ भूसा गांव मंगलवार की रात एक के बाद एक गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। घर के बरामदे में सो रहे किसान को जगाकर उसके पैर में गोली मारी गई है। घटना की सूचना मिलते पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घायल को इलाज के अस्पताल भेज। वहां से दो गोली का खोखा बरामद किया है। घायल बच्चा सिंह के भाई प्रभुनाथ सिंह ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही पांच लोगों पर नामजद कर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष उमेश कुमार पासवान ने बताया कि प्रभुनाथ सिंह के आवेदन पर गांव के ही पांच लोगों को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
जिसमें से एक आरोपी कमल किशोर सिंह को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि गांव के प्रभुनाथ सिंह तथा बृजकिशोर सिंह के बीच पूर्व से जमीनी विवाद चला आ रहा। जिसको लेकर दोनों ही ओर से तनाव बना हुआ था। जिसको लेकर कुछ दिन पहले दोनों ही पक्षों द्वारा थाने आवेदन देने की बात बताई जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।