मारपीट की घटना में युवक घायल
सिसवन के शुभहाता गांव में आपसी विवाद के कारण एक युवक मुकेश कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई है।
Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानTue, 17 June 2025 02:07 PM

सिसवन। थाना क्षेत्र के शुभहाता गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक स्थानीय निवासी भृगुनाथ सिंह का पुत्र मुकेश कुमार सिंह है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।