आतंक की साजिश नाकाम कर देश ने दिया करारा जवाब: शहनवाज
सीवान के भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि आतंक की साजिश नाकाम हो गई है। पहलगाम हमले के जरिए समाज में विभाजन फैलाने की कोशिश की गई थी, जिसे भारत की एकजुटता ने नाकाम कर दिया। पीएम मोदी ने सख्त कदम...

सीवान, नगर प्रतिनिधि। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि आतंक की साजिश नाकाम कर देश ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि इस बार पहलगाम हमले के माध्यम से देश में बउ़ी साजिश कर लोगों के बीच दुराव फैलाने की कोशिश की गई थी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की कड़ी कार्रवाई से आंतकियों का हौसला पस्त हो गया है। उन्होंने बताया कि पहलगाम में हालिया आतंकी हमला समाज में विभाजन फैलाने की साजिश थी। जिसे देश की एकजुटता ने नाकाम कर दिया। शाहनवाज ने बताया कि पीएम मोदी ने सऊदी दौरा रद्द कर देश लौटते ही सख्त कदम उठाए।
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पहली बार पाकिस्तान के भीतर घुसकर जवाबी कार्रवाई की। जल आपूर्ति, हवाई मार्ग और सीमा निगरानी जैसे कठोर फैसलों से पाकिस्तान बौखला गया। वहीं ममता बनर्जी के विवादित बयान पर हुसैन ने कड़ा जवाब देते हुए कहा कि ममता दीदी भाषा पर संयम रखें नहीं तो जवाब देना हमें भी आता है। लेकिन हम संस्कारी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। हम उनकी तरह की भाषा में जवाब नहीं दे सकते हैं। उन्हेांने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से एक साथ मिलकर विकास किया जा रहा है। सूबे का तेजी से विकास हो रहा है। मौके पर पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, अभिमन्यु सिंह, जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, मीडिया प्रभारी आदित्य पाठक आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।