कॉमर्स में लातेहार को सौ फीसदी रिजल्ट, गोड्डा सबसे पीछे
रांची में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने इंटरमीडिएट साइंस और कॉमर्स के परिणाम घोषित किए। लातेहार जिला कॉमर्स में 100% और साइंस में 88.02% पास हुआ। गोड्डा और खूंटी ने सबसे खराब परिणाम दर्ज किए। लोहरदगा...

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। इंटरमीडिएट साइंस और कॉमर्स के परिणाम शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने शनिवार को जारी कर दिया। दोनों ही संकायों में लातेहार जिला अव्वल रहा है। कॉमर्स में जहां लातेहार के शत-प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे हैं, वहीं साइंस में 88.02 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए। कॉमर्स में सबसे खराब परिणाम गोड्डा का 84.66 फीसदी रहा, जबकि साइंस में खूंटी का 60.81 फीसदी रिजल्ट रहा है। कॉमर्स में लातेहार के बाद लोहरदगा के 98.69 फीसदी और सिमडेगा में 98.04 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए। जबकि, गोड्डा के बाद दुमका के 84.91 फीसदी और गढ़वा के 86.40 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए। वहीं, साइंस में लातेहार के बाद कोडरमा का 86.97 प्रतिशत और पलामू का 85.79 प्रतिशत परिणाम रहा।
इनके अलावा खूंटी के बाद दुमका का 65.02 प्रतिशत और सरायकेला का 68.44 प्रतिशत रिजल्ट रहा। इंटरमीडिएट कॉमर्स का जिलावार परिणाम जिला प्रतिशत लातेहार 100 लोहरदगा 98.69 सिमडेगा 98.04 जामताड़ा 97.72 पाकुड़ 96.29 कोडरमा 95.61 धनबाद 94.34 बोकारो 94.03 चतरा 94.01 गिरिडीह 93.29 हजारीबाग 93.21 रांची 92.68 पलामू 92.67 गुमला 92.30 पश्चिमी सिंहभूम 91.40 रामगढ़ 90.66 खूंटी 90.29 साहिबगंज 89.58 देवघर 89.20 पूर्वी सिंहभूम 87.91 सरायकेला 87.00 गढ़वा 86.40 दुमका 84.91 गोड्डा 84.66 इंटरमीडिएट साइंस का जिलावार परिणाम जिला प्रतिशत लातेहार 88.02 कोडरमा 86.97 पलामू 85.79 हजारीबाग 84.79 गिरिडीह 82.74 गुमला 82.65 जामताड़ा 80.53 देवघर 80.10 चतरा 78.80 रामगढ़ 78.60 धनबाद 77.99 बोकारो 77.65 पश्चिमी सिंहभूम 77.60 गोड्डा 76.75 सिमडेगा 76.71 रांची 76.08 पाकुड़ 76.02 लोहरदगा 71.96 पूर्वी सिंहभूम 70.91 साहिबगंज 70.67 गढ़वा 70.15 सरायकेला 68.44 दुमका 65.02 खूंटी 60.81
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।