Spiritual Insights from Shri Vishnu Mahayaj in Hasanpura Unity and Good Deeds अपनी स्नान की संस्कृति को कभी नहीं भूलना चाहिए: प्रियंका शास्त्री, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsSpiritual Insights from Shri Vishnu Mahayaj in Hasanpura Unity and Good Deeds

अपनी स्नान की संस्कृति को कभी नहीं भूलना चाहिए: प्रियंका शास्त्री

हसनपुरा में चल रहे श्री विष्णु महायज्ञ के सातवें दिन साध्वी प्रियंका शास्त्री ने कहा कि अच्छे कर्म का फल अच्छा होता है। उन्होंने भाईचारे और सेवा की अहमियत बताई, और रावण की हार का कारण भाई लक्ष्मण के...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानTue, 15 April 2025 03:37 PM
share Share
Follow Us on
अपनी स्नान की संस्कृति को कभी नहीं भूलना चाहिए: प्रियंका शास्त्री

हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के महुअल महाल के दुर्गा मंदिर परिसर में चल रहे आठ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ सह रामकथा के सातवें दिन कथावाचिका साध्वी प्रियंका शास्त्री ने कथा का सार दिया कि कर्म जैसा होगा वैसा ही फल मिलता है। हमेशा अच्छा कर्म करें, सेवा करें,धर्म करें, और किसी भी हालत में भगवान को न भूले, क्यों कि एक दिन हमे वही जाना है। साथ ही अपनी सनातन की संस्कृति को न भूले, हमें सबको एक बनके रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि रावण हार गया क्योंकि उनका भाई खिलाफ था। राम जी जीते इसीलिए नहीं क्यों कि ओ भगवान थे, बल्कि इसलिए क्यों कि उनके भाई लक्षण उनके साथ थे। भाई साथ हो तो दुनिया का हर भाई जीत जाएगा। भारत के लोग जात पात भुलकर अगर एक हो जाए तो पूरा विश्व ही क्यों न मिल जाए लेकिन भारत को कोई हरा नहीं सकता। तत्पश्चात दीदी ने गौ माता के लिए कहा कि गाय हमारी माता है। और उसकी घर घर सेवा करनी चाहिए। कथा में सैकड़ों महिला व पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।