Thieves Target Block Headquarters Laptop and Cash Stolen प्रखंड मुख्यालय के आवास से खिड़की तोड़ लैपटॉप व नगदी की चोरी, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsThieves Target Block Headquarters Laptop and Cash Stolen

प्रखंड मुख्यालय के आवास से खिड़की तोड़ लैपटॉप व नगदी की चोरी

पचरुखी में प्रखंड मुख्यालय के परिसर में चोरों ने हमला किया। चोरों ने लिपिक के आवास का खिड़की तोड़कर लेपटॉप और 9,700 रुपये चुरा लिए। इसके अलावा, प्रखंड सभागार में लगे एसी का पाइप भी काट दिया गया। लिपिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानSun, 15 June 2025 12:10 PM
share Share
Follow Us on
प्रखंड मुख्यालय के आवास से खिड़की तोड़ लैपटॉप व नगदी की चोरी

पचरुखी, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के परिसर को ही शुक्रवार की शाम चोरों निशाना बनाया। एक तरफ जहां चोरों ने लिपिक के आवास का खिड़की तोड़कर लेपटॉप और नगद रुपयों की चोरी कर ली है। वहीं प्रखंड के सभागार में लगा एक एसी के पाइप को काटकर चोरों ने चोरी कर ली है। जबकि अन्य दो एसी को भी चोरी करने के प्रयास में नुकसान पहुंचा है। इस मामले में प्रखंड कार्यालय के लिपिक अविनाश कुमार ने घटना की लिखित शिकायत पुलिस से की है। इसमें कहा गया है कि शुक्रवार की सुबह वे आवास में ताला बंद कर ड्यूटी पर चले गए, और रात करीब 10 बजे लौटकर जब दरवाजा खोला तो कमरे का समान बिखरा था।

इसी बीच टूटी हुई खिड़की पर नजर पड़ी। जिसके बाद समानों की तलासी के क्रम में कमरे से लेपटॉप, चार्जर और 9 हजार 7 सौ रुपया गायब होना उजागर हुआ। तत्पश्चात घटना कि सूचना पुलिस को दी गई। इधर शनिवार की सुबह प्रखंड सभागार के एसी का पाइप भी चोरी होने का मामला भी उजागर हो गया। घटना कि सूचना के बाद से पुलिस चोरी की गई समानों की बरामदगी और चोरों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी में जुटी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।