बारात जा रही कार लुढ़की, छह जख्मी
कटरा में जजुआर बर्री पोखर के निकट एक कार का चक्का पंचर हो गया, जिससे वह सड़क किनारे लुढ़क गई। इस हादसे में बारात जा रहे छह लोग घायल हो गए, जिनमें से पांच को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक घटना...
Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSun, 15 June 2025 10:25 PM

कटरा। जजुआर बर्री पोखर के निकट बसंत से पुपरी जा रही कार का अगला चक्का पंचर होने से सड़क किनारे लुढ़क गई। इसमें बारात जा रहे मो. राजा, मो. एहतिशाम, मो. यीशु, मो. अदनान, मो. इमामुद्दीन और चालक मो. सहाबुद्दीन जख्मी हो गया। घायल पांच लोगों को मेडिकल में भर्ती कराया गया है, जबकि चालक भाग गया। मो. राजा के सिर में गंभीर चोट लगी है। मौके पर पहुंची यजुआर पुलिस ने घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी घायलों का इलाज चल रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।