Tragic Fire Incident in Andhra Two Lives Lost Due to Gas Cylinder Leak गांव से एक साथ दो अर्थियों के निकलते ही सबकी नम हुईं आखें, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsTragic Fire Incident in Andhra Two Lives Lost Due to Gas Cylinder Leak

गांव से एक साथ दो अर्थियों के निकलते ही सबकी नम हुईं आखें

आंदर प्रखंड मुख्यालय में शनिवार की सुबह गैस सिलेंडर से हुए रिसाव में आग लगने से अर्जुन सिंह (10) और उसकी मां सरिता देवी (38) की मौत हो गई। करण सिंह (12) गंभीर रूप से घायल है। ग्रामीणों ने घटना के बाद...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानMon, 26 May 2025 03:27 PM
share Share
Follow Us on
 गांव से एक साथ दो अर्थियों के निकलते ही सबकी नम हुईं आखें

गुठनी,एक संवाददाता। आंदर प्रखंड मुख्यालय में शनिवार की सुबह गैस सिलेंडर से हुए रिसाव में लगी आग में दो की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान आंदर थाना क्षेत्र के मद्देशिलापुर गांव निवासी अर्जुन सिंह (10) वर्ष और उसकी मां सरिता देवी (38) वर्ष के रूप में हुई है। जबकि, घटना में करण सिंह (12) वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। आग लगने के बाद तीनों को ग्रामीणों, राहगीरों और दुकानदारों ने गंभीर हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।

शनिवार की देर शाम दोनों का शव उनके घर पहुंचा। जहां सैकड़ो की संख्या में मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई। ग्रामीणों की माने तो आंगनवाड़ी सहायिका के पद पर रहने के बावजूद अपने बच्चों को लेकर काफी आशान्वित रहती थी। ग्रामीणों की आंखों में उस समय आंसू आ गए। जब घर से एक साथ मां और बेटे की अर्थी उठ रही थी। सीओ नीलम कुमारी ने बताया कि परिजनों ने अभी तक लिखित सूचना नहीं दी है। घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन को मिला है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। घायल को अस्पताल में भर्ती कर लोग मांग रहे हैं दुआ आंदर प्रखंड मुख्यालय में शनिवार की सुबह गैस सिलेंडर से हुए रिसाव में लगी आग में घायल करण सिंह की हालत गंभीर है। उसको परिजन लेकर निजी अस्पताल में भर्ती कराए हैं। ग्रामीण उसके स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। ग्रामीणों में चर्चा इस बात की है कि उससे कुछ भी ना हो। क्योंकि, उसका परिवार पहले ही पूरी तरह तबाह हो चुका है। शनिवार की सुबह और रात तक गांव में किसी के घर चूल्हा नहीं जला और न ही किसी ने कोई उत्सव मनाया। सभी ग्रामीणों के आंखों में आंसू नजर आए। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ को कंट्रोल करने में जुटी पुलिस आंदर प्रखंड मुख्यालय में हुए गैस सिलेंडर में हुए रिसाव से लगी आग में घायल दो लोगों की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने के बाद शनिवार की सुबह पीएचसी में पहुंचे सैकड़ों लोगों की भीड़ को कंट्रोल करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि, ग्रामीणों ने मुआवजा मिलने, सनहा दर्ज होने, परिवारिक लाभ मिलने के लिए अधिकारियों से सहयोग की मांग की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।