नेहरु के पास देश को आगे ले जाने का था विजन : कांग्रेस
सीवान, हिन्दुस्तान संवाददातामैरवा में बदलाव को लेकर आगे आने की अपील मैरवा में बदलाव को लेकर आगे आने की अपील मैरवा में बदलाव को लेकर आगे आने की अपील

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता कांग्रेस कार्यालय में आधुनिक भारत के निर्माता व पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु की 61 वीं पुण्यतिथि मंगलवार को मनाई गई। दिवंगत प्रधानमंत्री के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन निवेदित की गई। मौके कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवधारी दुबे ने कहा कि पंडित नेहरू के पास देश को आगे ले जाने का विजन था। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान लंबे दिनों तक जेल अवधि व्यतीत करने वाले नेहरू ने जेल से ही अपनी बेटी प्रियदर्शनी यानी इंदिरा गांधी को त्र लिखा, जो नेहरू के पत्र के नाम से संकलित है। पत्र में मानव सभ्यता के विकास, विज्ञान, समाज विज्ञान या हर पहलु पर जोर है।
पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. विधु शेखर पांडेय ने कहा कि स्वतंत्र भारत में जवाहर लाल नेहरू ने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी, जिसने तमाम परिस्थितियों से मुकाबला करने के लिए अपने को तैयार किया। मेराज अहमद ने कहा कि गुट निरपेक्ष आंदोलन का भारत अगुआ था। आज अमेरिका हमारे आंतरिक मसले में हस्तक्षेप करता है, तब पंडित नेहरू याद आते हैं। हाफिज जुबैर ने कहा कि वर्तमान सत्ता को चिढ़ होने के पीछे सबसे बड़ा कारण नेहरु का राष्ट्रीय करण का पैरोकार होना था। आरएसएस सम्पोषित वर्तमान सत्ता देश को चंद हाथों में बेच देना चाहती है। मौके पर बृज किशोर सिंह, पूनम सिंह, कमलेश सिंह बच्चू, इन्दु देवी, भाग्य भारती, अलाउद्दीन अहमद, शाश्वत शेखर, इमाम सफर, कलावती देवी, अहमद नवाज़, मेहरूनिस्सा, राजा राम व पुष्पा कुमारी मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।