महिला संवाद महिला सशक्तीकरण की दिशा में मिल का पत्थर
गोरेयाकोठी, एक संवाददाता। गोरेयाकोठी के अमरेश की मौत से गांव में शोक की लहर गोरेयाकोठी के अमरेश की मौत से गांव में शोक की लहर गोरेयाकोठी के अमरेश की मौत से गांव में शोक की लहर

गोरेयाकोठी, एक संवाददाता। जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के सादीपुर, जामो, गोरेयाकोठी व हेतिमपुर पंचायत में सीता, सहेली, शक्ति व आंचल ग्राम संगठनों में महिला संवाद का आयोजन रविवार को किया गया। जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक परिमल कुमार ने महिला संवाद को महिला सशक्तिकरण की दिशा में मिल का पत्थर बताते हुए कहा कि यह आयोजन पूर्ण रूप से जीविका दीदियों द्वारा किया गया है। आयोजन की तैयारी जैसे टेंट, नास्ता, स्थान का चुनाव से लेकर सभा का संचालन, सरकार की योजनाओं से हुए लाभ के बारे बताने से लेकर योजनाओं की समीक्षा करने वदी नए योजनाओं की आवश्यकता को आकांक्षा के रूप व्यक्त करने तक सभी मोर्चों पर दीदियां खरी उतरीं हैं।
क्षेत्रीय समन्वयक राजेश कुमार ने कहा की महिला संवाद के आयोजन में सामुदायिक कर्मियों ने जीविका दीदियों का भरपूर सहयोग किया, साथ ही महिला संवाद जैसे कठिन आयोजन को आसान बनाया है। बीडीओ अभय कुमार ने महिला संवाद अनुश्रवण कमिटी के अध्यक्ष के रूप में व प्रखंड स्तर के विभिन्न पदाधिकारी नोडल पर्सन के रूप में महिला संवाद में उपस्थिति दर्ज कर जीविका दीदियों का उत्साहवर्धन करते रहे। महिला संवाद के आयोजन में जीविका कर्मी निधि, रुपेश कुमार, रौशन कुमार, मनीषा कुमारी, किरण कुमारी, अनिल कुमार बैठा, विकास कुमार शर्मा, एमआईएस एग्जीक्यूटिव प्रीति कुमारी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बहरहाल, प्रखंड में 18 अप्रैल से शुरू होकर लगभग 2 महीने तक चला महिला संवाद का समापन इसके साथ ही रविवार को हो गया। प्रखंड के 144 ग्राम संगठनों में महिला संवाद का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 35 हजार महिलाओं ने जबकि 5000 से अधिक पुरुषों ने अपनी भागीदारी निभाई। सभी ग्राम संगठनों में कुल मिलाकर 3453 आकांक्षाओं का संकलन किया गया, वहीं सभी आकांक्षाओं की ऑनलाइन प्रविष्टि भी की गई। महिला संवाद में महिला सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं के बारे में महिलाओं व आमजन को जागरूक करने के साथ ही सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही सुझाव भी लिए गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।