पढ़ने के लिए घर से निकली नाबालिग छात्रा लापता, केस दर्ज
गांव के हीं युवक पर शादी की नीयत से भगा ले जाने का आरोप , सिकरिया (जहानाबाद) थाना क्षेत्र के एक गांव से विगत छह दिनों से 16 वर्षीया एक छात्रा लापता है। पढ़ाई करने के लिए घर से निकलने के बाद लड़की के...

गांव के हीं युवक पर शादी की नीयत से भगा ले जाने का आरोप सिकरिया थाना क्षेत्र का है मामला, तीन आरोपित जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। सिकरिया (जहानाबाद) थाना क्षेत्र के एक गांव से विगत छह दिनों से 16 वर्षीया एक छात्रा लापता है। पढ़ाई करने के लिए घर से निकलने के बाद लड़की के गायब रहने से उनके परिवार के लोग काफी चिंतित हैं। शादी की नीयत से गांव के ही एक युवक के द्वारा उसे भगा ले जाने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में लड़की की मां ने रविवार को सिकरिया थाने में मामला दर्ज कराया है जिसमें एक युवक और उसके माता-पिता को नामजद आरोपित किया गया है।
पुलिस इसके विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। दर्ज कराई गई प्राथमिकी में लड़की की मां जो मूल रूप से पटना जिला के सिंगोड़ी थाना क्षेत्र की निवासी है का सिकरिया थाना क्षेत्र के गांव में मायके है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि उनकी 16 वर्षीया लड़की 11 जून की सुबह पढ़ने के लिए अपने घर से निकली थी। उसके बाद नहीं लौटी। वे लोग परेशान हो गए। लगातार काफी खोजबीन की गई। इस बीच जानकारी मिली कि महुआ गांव का ही लड़का पहले भी उसकी बेटी से बातचीत किया करता था। शादी की नीयत से उनकी बेटी को भगा ले गया है। जब लड़के के माता-पिता के पास वे लोग शिकायत लेकर पहुंचे तो उन दोनों के द्वारा भी गाली - गलौज किए जाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी है। लड़की को भगा ले जाने या प्रेम प्रसंग के बिंदु पर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।