गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित, पारा 36 डिग्री पहुंचा
सुपौल में गुरुवार को उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। सुबह से लू के थपेड़ों ने आम जनजीवन को प्रभावित किया। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तेज धूप के कारण सड़कें सुनसान रहीं,...

सुपौल, वरीय संवाददाता। जिले में गुरुवार को उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। सुबह से गर्म हवा के साथ लू के थपेड़ों ने आम लोगों का जीवन प्रभावित कर दिया। धूप का असर बढ़ने के साथ ही गर्मी में लोगों के पसीने छूटने लगे थे। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उधर, तेज धूप के कारण सड़कों पर लोगों का आवागमन नहीं के बराबर रहा। भीषण गर्मी में लोग पसीनों से भीगे रहे थे। चटक धूप में लोग झुलसते दिख रहे थे। उधर, मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले 24 घंटे में मौसम में बदलाव दिख सकता है।
हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।