अररिया: भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, तीन जख्मी
अररिया सदर प्रखंड के बनगामा वार्ड संख्या छह में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया...
Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौलTue, 17 June 2025 04:28 PM

अररिया। एक संवाददाता अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बनगामा वार्ड संख्या छह में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में तीनों जख्मी व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। जख्मी व्यक्ति अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के बंनगामा वार्ड संख्या छह निवासी परवेज आलम सरेखा खातून और चांदनी बताया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।