Supaul District Prepares for Floods 36 Panchayats Affected Special Measures Announced सुपौल : जिले की 36 पंचायत बाढ़ प्रभावित, पांच हर साल झेलती बाढ़ : डीएम, Supaul Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsSupaul District Prepares for Floods 36 Panchayats Affected Special Measures Announced

सुपौल : जिले की 36 पंचायत बाढ़ प्रभावित, पांच हर साल झेलती बाढ़ : डीएम

सुपौल जिले की 36 पंचायतें बाढ़ से प्रभावित हैं। डीएम सावन कुमार ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार बारिश 62 प्रतिशत कम हुई है। बाढ़ की तैयारी को लेकर विशेष निर्देश दिए गए हैं, जिसमें आश्रय...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौलThu, 19 June 2025 05:25 AM
share Share
Follow Us on
सुपौल : जिले की 36 पंचायत बाढ़ प्रभावित, पांच हर साल झेलती बाढ़ : डीएम

सुपौल, वरीय संवाददाता। जिले की 36 पंचायतं बाढ़ प्रभावित हैं। इनमें पांच पंचायत हर साल बाढ़ की विभीषिका झेलती है। जबकि सुपौल, किशनपुर और मरौना ज्यादा बाढ़ प्रभावित प्रखंड हैं। यहां बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर विशेष निर्देश दिया गया है, ताकि समय से पहले सारी सुविधाएं उपलब्ध रहें। उक्त बातें डीएम सावन कुमार जिला राहत अनुश्रवण रह निगरानी समिति की बैठक में बुधवार को कहीं। उन्होंने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस बार जिले में 62 प्रतिशत कम बारिश हुई है। दो दिनों में कोसी का डिस्चार्ज बढ़ा है। दो दिन पहले यह 36 हजार क्यूसेक था, अभी 62 हजार तक हो गया है।

इसको लेकर बीते 15 जून से प्रत्येक बांध के सभी स्पर का निरीक्षण शुरू करा दिया गया है। जिले में नाव की संख्या बढ़ाने के लिए निजी संचालकों को हायर किया जा रहा है। बाढ़ प्रभावितों के लिए चूरा गुड़ अभी से स्टॉक किया जा रहा है। डीएम ने बताया कि फिलहाल 7200 पॉलीथिन शीट उपलब्ध हैं, जबकि 13 हजार पॉलीथिन शीट और मांगे गए हैं। जिले में फिलहाल 81 आश्रय स्थल हैं, जबकि 116 अन्य आश्रय स्थल हैं। सुपौल और किशनपुर में और आश्रय स्थल बढ़ाए जाएंगे। पशु चारा, दवा, मवेशी के लिए दवा आदि की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है। फिलहाल जिले में 1992 एवीएस वैक्सीन हैं। इसके अलावा वीरपुर के चारों जोन के अभियंताओं ने अपने यहां योजनाओं के पूर्ण होने की जानकारी दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।