केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या, बेटा बोला- पापा ने मार डाला
गया जिले के अतरी इलाके में विकास मित्र सुषमा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप पति पर है, जो घटना के बाद से फरार चल रहा है। मृतिका केंद्रीय मंंत्री जीतन राम मांझी की दूर की रिश्तेदार बताई जा रही है।
sandeep लाइव हिन्दुस्तान, गयाWed, 9 April 2025 04:27 PM

गया जिले बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्रीय मंत्री और हम के संरक्षक जीतनराम मांझी की रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतका की पहचान सुषमा के तौर पर हुई है। जो विकास मित्र थी। हत्या का आरोप उसी के पति पर है। घरेलू विवाद में आरोपी पति पर गोली मारने का आरोप है। घटना अतरी इलाके की है, वहीं पुलिस को दी गई जानकारी में मृतिका के बेटे ने बताया कि बुधवार सुबह पापा ने मम्मी को गोली मार दी थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतिका केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की दूर की रिश्तेदार बताई जा रही है
इलेक्शन रिजल्ट 2024 , झारखंड इलेक्शन रिजल्ट और बिहार उपचुनाव रिजल्ट से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।