Vande Bharat Express Train between patliputra to gorakhpur पाटलिपुत्र-गोरखपुर के बीच नई वंदेभारत ट्रेन चलाने का प्लान, 5 घंटे में पूरा होगा सफर, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi Newsबिहार न्यूज़Vande Bharat Express Train between patliputra to gorakhpur

पाटलिपुत्र-गोरखपुर के बीच नई वंदेभारत ट्रेन चलाने का प्लान, 5 घंटे में पूरा होगा सफर

  • Vande Bharat Express Train:

Nishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटनाTue, 22 April 2025 09:13 AM
share Share
Follow Us on
पाटलिपुत्र-गोरखपुर के बीच नई वंदेभारत ट्रेन चलाने का प्लान, 5 घंटे में पूरा होगा सफर

Vande Bharat Express Train: बिहार की राजधानी पटना में स्थित पाटलिपुत्र जंक्शन से गोरखपुर जंक्शन के बीच नई वंदेभारत एक्सप्रेस चलाने की कवायद भी शुरू हो गई है। रेलवे बोर्ड से पूर्व मध्य रेलवे-पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से भेजे गये संयुक्त प्रस्ताव पर मुहर के बाद दोनों जोनों में इसे चलाने को लेकर मंथन चल रहा है।

पटना से गोरखपुर के बीच कुल 397 किलोमीटर की दूरी इस ट्रेन से मात्र पांच से छह घंटे में तय होगी। वर्तमान में पाटलिपुत्र से गोरखपुर के बीच चलने वाली तीन ट्रेनों आठ घंटे से लेकर साढ़े दस घंटे का समय लेती हैं। यह ट्रेन पाटलिपुत्र जंक्शन से चलकर शीतलपुर, खैरा, मशरक, गोपालगंज, थावे जंक्शन, कप्तानगंज जंक्शन से होते हुए गोरखरपुर तक जायेगी।

गोरखपुर जाने वाली ट्रेनों की स्थिति

पैसेंजर ट्रेन 55007 पाटलिपुत्र से गोरखपुर के लिए सुबह 5 बजे चलती है और गोरखपुर शाम 4:30 बजे पहुंचती है। 05079 पाटलीपुत्र से गोरखपुर के लिए 8 घंटे 55 मिनट में दूरी तय करती है। ट्रेन नंबर 15079 पाटलीपुत्र से शाम 3:15 बजे चलती है और रात 11:55 बजे गोरखपुर जंक्शन पहुंचती है।

पटना जंक्शन से वर्तमान में पांच वंदे भारत ट्रेन

बता दें कि वर्तमान में पटना से पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। पटना हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस, पटना रांची वंदे भारत एक्सप्रेस, पटना लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस, पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस और पटना न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जाती है।