08 March 2025 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : नारी शक्ति को प्राइड ऑफ द नेशन एक्सीलेंस अवार्ड, Blog Hindi News - Hindustan

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : नारी शक्ति को प्राइड ऑफ द नेशन एक्सीलेंस अवार्ड

  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ‘रिस्पेक्ट इंडिया’ द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित कार्यक्रम प्राइड ऑफ द नेशन एक्सीलेंस अवार्ड समारोह इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में संपन्न हुआ…

Hindustan लाइव हिन्दुस्तानSat, 8 March 2025 12:01 AM
share Share
Follow Us on
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : नारी शक्ति को प्राइड ऑफ द नेशन एक्सीलेंस अवार्ड

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ‘रिस्पेक्ट इंडिया’ द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित कार्यक्रम प्राइड ऑफ द नेशन एक्सीलेंस अवार्ड समारोह इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में संपन्न हुआ। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस सम्मान समारोह के लिए 13 महिलाओं का चयन किया गया था। जूरी के अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय पर्यटन मंत्री के.जे. अल्फोंस रहे।

इस मौके पर शिक्षा, कला-संस्कृति, खेल, प्रशासन, महिला सशक्तिकरण, चिकित्सा, विधि, कृषि आदि क्षेत्रों में अतुलनीय योगदान के लिए महिलाओं को प्राइड ऑफ द नेशन एक्सीलेंस अवार्ड दिया गया। इनमें केन्या उच्चायुक्त मैरी मुटुको, कैमरून उच्चायुक्त मेपोन सिल्वी मिचेल एप्स टीएक मैंबो, सचिव, उक्रेन दूतावास ओलेना इलचूक, पदम् श्री राजकुमारी देवी उर्फ किसान चाची (महिला उद्यमी ) प्रो. रजनी अब्बी (राजनीति), किरण चोपड़ा (मीडिया), तन्वी मोपलवार (युवा उद्यमी) डॉ. गुंजन गुप्ता (चिकित्सा), डॉ. मीनाक्षी (शिक्षा), स्वरूपमा चतुर्वेदी (विधि), लक्ष्मी अग्रवाल (सामाजिक कार्यकर्ता गिरिराज सिंह, सागरिका बनर्जी (कला) एवं नसरीन शेख (खेल) शामिल हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह रहे। सिक्किम के पूर्व राज्यपाल अध्यक्षता बाल्मीकि प्रसाद सिंह ने अध्यक्षता की, जबकि विशिष्ट अतिथि पदम् श्री डॉ. यश गुलाटी, बिनोद कुमार (आईसीएएस), राजेश कुमार (सीनियर वाईस प्रेजिडेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज) डॉ. निर्मल गहलोत अध्यक्ष (रिस्पेक्ट इंडिया) थे।

स्टार्टअप के लिए 50 प्रतिशत से अधिक महिलाओं का पंजीकरण : गिरिराज सिंह

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि हमारे डीएनए में महिला सशक्तिकरण सदैव हावी रहा है। स्टार्टअप के लिए 50 प्रतिशत से अधिक महिलाओं का पंजीकरण हुआ है। महिला सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता है। मोदी सरकार महिला विकास, सुरक्षा और अवसर को लेकर प्रतिबद्ध है। राष्ट्र निर्माण एवं राष्ट्र के समग्र विकास मे नारी शक्ति का बराबर का योगदान है। आने वाले समय मे महिलाओं की भूमिका और रचनात्मक होगी। इस दौरान पूर्व राज्यपाल बीपी सिंह ने कहा कि देश ही नहीं विदेशों में भी भारतीय महिलाएं इतिहास रच रही हैं। डॉ. यश गुलाटी ने कहा की सजग और समर्थ स्त्री नए भारत की आधारशिला हैं। विनोद कुमार ने कहा की स्त्री सभ्यता और संस्कृति की शिल्पकार हैं I रिस्पेक्ट इंडिया के अध्यक्ष डॉ. निर्मल गहलोत ने समाज में महिलाओं की समानता और सक्रियता को आदर्श समाज के लिए जरुरी बतलाया

मनमोहक प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध किया

कार्यक्रम का आयोजन ‘विकल्प आहार’ के सहयोग से आयोजित किया। इस मौके पर दौलत राम कॉलेज की टीम अनहद ने संगीतमय नृत्य प्रस्तुत किया। नर्तकी लावण्या ने कत्थक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध कर दिया। आगत अतिथियों के प्रति आभार रिस्पेक्ट इंडिया के महासचिव डॉ. मनीष के चौधरी ने दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।