भारत को विकसित बनाने के लिए की अमृतकाल की शुरुआत:बिष्ट
- केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर भाजपा ने जश्न मनाया भारत को विकसित बनाने के लिए की अमृतकाल की शुरुआत:बिष्टभारत को विकसित बनाने के लिए की अमृतकाल

चम्पावत भाजपा ने केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर सादगी से जश्न मनाया। इस दौरान प्रबुद्धजन सम्मेलन हुआ। शुभारंभ दर्जाधारी शिव सिंह बिष्ट, जिला प्रभारी वीरेंद्र सिंह बल्दिया और प्रदेश प्रवक्ता गौरव पांडेय ने किया। कहा कि भारत को विकसित बनाने के लिए अमृतकाल की शुरुआत की है। शनिवार को खटकना पुल के पास हुए राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ.बीसी जोशी की अध्यक्षता में प्रबुद्धजन सम्मेलन हुआ। मुख्य वक्ता दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से सिद्धि का स्वर्णिम काल बन रहा है। वीरेंद्र बल्दिया ने कहा कि मोदी सरकार का कालखंड भारत के बेहतर भविष्य की नींव रखेगा।
यहां भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, दर्जाधारी श्याम नारायण पांडेय, पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, निर्वतमान जिपं अध्यक्ष ज्योति राय, प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, सतीश पांडेय, सुनील पुनेठा, मोहित पाठक, अमर नाथ वर्मा, रिटायर्ड कर्नल भवानी दत्त जोशी, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त डॉ. कीर्ति बल्लभ सक्टा, डॉ. जीसी सैन, महेश जोशी, टीका राम टम्टा, इंद्र सिंह बोहरा, जगदीश अधिकारी, नारायण राम, जगदीश जोशी सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।