प्रयागराज में छात्र का फांसी पर लटका मिला शव
Pratapgarh-kunda News - प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे 21 वर्षीय साहिल यादव का शव फांसी पर लटका मिला। वह बेली कॉलोनी में किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार रात खाना खाने के बाद वह सो गया और...
कुंडा, संवाददाता। प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र का शव फांसी पर लटका मिला। युवक के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। हथिगवां थाना क्षेत्र के दलापुर धीमी गांव निवासी राम प्रताप यादव के चार बेटे हैं। राम प्रताप दिल्ली में निजी काम करते हैं। उनका सबसे छोटा बेटा 21 वर्षीय साहिल यादव करीब डेढ़ वर्ष से प्रयागराज के कैंट थाना क्षेत्र के बेली कॉलोनी में किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई के साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार रात वह खाना खाकर सोया तो सुबह उठा नहीं।
देर तक नहीं उठने पर आसपास के छात्रों ने देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटका मिला। बेटे के फांसी के फांसी पर लटकने की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। साहिल की मां अनीता समेत पूरे परिवार का रो रो कर हाल बेहाल है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।