सोना-चांदी हुआ सस्ता: शादी सीजन में राहत,₹5000 तक गिर गया गोल्ड का भाव, चेक करें सिटी वाइज लेटेस्ट रेट
- Gold Price Today: शादी सीजन में सोने-चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए अच्छी खबर है। आज 10 ग्राम सोने की कीमत 73944 रुपये हो गई। इस महीने नवंबर में अब तक सोने के दाम में करीबन 5000 रुपये की गिरावट आई है।
Gold Price Today: शादी सीजन में सोने-चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए अच्छी खबर है। शादी सीजन शुरू होते ही सोने-चांदी के रेट में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (ibjarates) के मुताबिक, 24 कैरेट वाला 10 ग्राम सोने के दाम आज गुरुवार को 1,316 रुपये गिर गए। आज 10 ग्राम सोने की कीमत 73944 रुपये हो गई है। इससे पहले बीते बुधवार को 24 करैट वाला सोना 75260 प्रति दस ग्राम के भाव पर बिक रहा था। वहीं, इस महीने नवंबर में अब तक सोने के दाम में करीबन 5000 रुपये की गिरावट आई है। बता दें कि 2 नवंबर को 24 कैरेट वाला सोना 78425 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा था। ibjarates.com के मुताबिक, आज 22 कैरेट सोने की कीमत आज 1200 रुपये टूटकर 6733 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर आ गई है। इससे पहले 13 नवंबर को इसकी कीमत 68,938 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।
चांदी की कीमत
चांदी की कीमतों में आज 14 नवंबर को बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। आज एक किलो चांदी की कीमत 2,189 रुपये टूटकर 87558 रुपये पर आ गई है। इससे पहले बुधवार को चांदी 89747 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक रही थी। इस महीने अब तक चांदी की कीमत में 5,943 रुपये की गिरावट आई है। 2 नवंबर को चांदी 93501 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही थी।
देखें, सिटी वाइज सोने-चांदी के 14 नवंबर का भाव
शहर - 22 कैरेट गोल्ड कीमत - 24 कैरेट गोल्ड की कीमत
दिल्ली - 70,590 - 76,990
मुंबई - 70,440 - 76,840
कोलकाता - 70,440 - 76,840
चेन्नई - 70,440 - 76,840
पुणे - 70,440 - 76,840
जयपुर - 70,590 - 76,990
अहमदाबाद - 70,490 - 76,890
(रुपये प्रति 10 ग्राम)