stock market may start slow today amid RBI monetary polices result शेयर बाजार की आज हो सकती है धीमी शुरुआत, RBI के फैसले पर सेंसेक्स और Nifty की नजर, Business Hindi News - Hindustan
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़stock market may start slow today amid RBI monetary polices result

शेयर बाजार की आज हो सकती है धीमी शुरुआत, RBI के फैसले पर सेंसेक्स और Nifty की नजर

Stock Market Today Prediction: शेयर बाजार की आज धीमी शुरुआत हो सकती है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से आज ब्याज दरों में कटौती को लेकर फैसला किया जाएगा। वहीं, ग्लोबल मार्केट में स्थिति ठीक ना होने का असर घरेलू बाजार पर दिख सकता है। स्टॉक मार्केट में आज थोड़ा धीमापन देखा जा सकता है।

Tarun Pratap Singh मिंटFri, 6 June 2025 09:08 AM
share Share
Follow Us on
शेयर बाजार की आज हो सकती है धीमी शुरुआत, RBI के फैसले पर सेंसेक्स और Nifty की नजर

Stock Market Today Prediction: शेयर बाजार की आज धीमी शुरुआत हो सकती है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से आज ब्याज दरों में कटौती को लेकर फैसला किया जाएगा। वहीं, ग्लोबल मार्केट में स्थिति ठीक ना होने का असर घरेलू बाजार पर दिख सकता है। स्टॉक मार्केट में आज थोड़ा धीमापन देखा जा सकता है।

गिफ्ट निफ्टी ट्रेंड भी बहुत अच्छे संकते नहीं दे रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी के ट्रेंड बता रहे हैं कि घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत धीमी हो सकती है। गिफ्टी निफ्टी 24,841 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। जोकि निफ्टी फ्यूचर के पिछली क्लोजिंग से 20 प्वाइंट डिस्काउंट पर है।

ये भी पढ़ें:21 कंपनियां आज ट्रेड कर रही हैं Ex-Dividend, आपका है किसी पर दांव

आज रिजर्व बैंक पर रहेंगी सबकी निगाहें

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से आज यानी शुक्रवार को द्विमासिक मौद्रिक नीति का ऐलान किया जाएगा। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आज रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से रेपो रेट को में 25 बेसिस प्वाइंट्स की कटौती कर सकता है। अगर ऐसा हुआ तो ब्याज दर 6 प्रतिशत से घटकर 5.75 प्रतिशत हो जाएगा। ईएमआई का भुगतान कर रहे लोगों के लिए यह बड़ी राहत हो सकती है। हालांकि, अगर ऐसा फैसला हुआ तो बाजार में इस रुख नकारात्मक देखने को मिल सकता है।

गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स और निफ्टी आधा परसेंट की उछाल के साथ बंद हुए थे। निफ्टी बेंचमार्क की क्लोजिंग 24,700 के ऊपर हुई थी। बता दें, सेंसेक्स गुरुवार को 443.79 अंक या फिर 0.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,442,04 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 130.70 अंक या फिर 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,750.90 पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स का प्रीडिक्शन

कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान कहते हैं, “हमें विश्वास है कि 81,000 का मार्क ट्रेडर्स के लिए एक मजबूत सपोर्ट जोन साबित होगा। अगर सेंसेक्स इस स्तर के ऊपर रहा तो बुलिश सेंटिमेंट देखने को मिलेगा। तेजी के दौर में सेंसेक्स 82000 से 82,200 तक जा सकता है। वहीं, गिरावट के माहौल में यह 80,700 से 80,500 तक आ सकता है।”

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने को और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।