BSEB Bihar Board 10th Result OUT, Live: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट Direct Link, डाउनलोड मार्कशीट, टॉपर लिस्ट bseb bihar board 10th result 2025 live updates : bihar board matric result biharboardonline toppers list roll number - career news
Hindi NewsकरियरBSEB Bihar Board 10th Result OUT, Live: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट Direct Link, डाउनलोड मार्कशीट, टॉपर लिस्ट

BSEB Bihar Board 10th Result OUT, Live: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट Direct Link, डाउनलोड मार्कशीट, टॉपर लिस्ट

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live Updates , matricresult2025.com , matricbiharboard.com : बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम जारी हो गया है। matricresult2025.com और matricbiharboard.com के अलावा livehindustan.com पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। नीचे दिए बॉक्स में अपना रोल कोड व रोल नंबर डालें।

BSEB Bihar Board 10th Result OUT, Live: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट Direct Link, डाउनलोड मार्कशीट, टॉपर लिस्ट

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट यहां रोल नंबर डालकर करें चेक

Pankaj Vijay| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली | Sun, 30 Mar 2025 09:06 AM
हमें फॉलो करें

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live Updates , matricresult2025.com , matricbiharboard.com : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट matricresult2025.com और matricbiharboard.com के अलावा livehindustan.com पर भी देखा जा सकता है। विद्यार्थी रोल नंबर और रोल कोड डालकर नतीजे ( Bihar Board Matric Result 2025 ) चेक कर सकते हैं। इस बार बिहार बोर्ड ने रिकॉर्ड 29 दिनों में मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 का परिणाम जारी किया है। इस साल 15 लाख 98 हजार 077 परीक्षार्थियों में से 12 लाख 79 हजार 294 यानी 82.11 प्रतिशत सफल हुए हैं। हालांकि, पिछले वर्ष के मुकाबले यह 0.8% कम है। बिहार बोर्ड 10वीं में तीन स्टूडेंट्स ने टॉप किया है। समस्तीपुर की साक्षी कुमारी, भोजपुर के रंजन वर्मा और पश्चिमी चंपारण के गाहिरी की अंशु कुमारी ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। तीनों के 489 मार्क्स ( 97.8 फीसदी) रहे। तीनों टॉपर मेहनतकशों के बच्चे हैं। साक्षी कुमारी के पिता बढ़ई हैं। अंशु कुमारी के पिता प्लंबर मिस्त्री हैं। जबकि रंजन वर्मा के पिता किसान थे। मां गृहिणी हैं। बिहार बोर्ड 10वीं के टॉप 10 स्टूडेंट्स में 123 बच्चे शामिल हैं। इसमें 60 छात्राएं और 63 छात्र हैं। तीन टॉपरों में भले ही दो लड़कियां हो, लेकिन गर्ल्स का ओवरऑल रिजल्ट लड़कों से खराब रहा। लड़कों का रिजल्ट 83.65 फीसदी जबकि लड़कियों का 80.67 फीसदी रहा।

Direct Link : Bihar Board 10th Result 2025 - यहां डालें रोल नंबर

30 Mar 2025, 09:04:46 AM IST

Bihar Board 10th Result 2025 live : झंडापुर पश्चिम का आशीष कुमार बना भागलपुर जिला टॉपर

Bihar Board 10th Result 2025 live : झंडापुर पश्चिम पंचायत के वार्ड नंबर सात चौधरी टोला निवासी आशीष कुमार गौतम मैट्रिक की परीक्षा में 479 अंक लाकर जिला टॉपर बना है। आशीष नकछेदी कुंवर इंटर स्तरीय स्कूल झंडापुर का छात्र है। आशीष को मलाल है कि एक नंबर कम रहने के कारण स्टेट टॉप-10 में नहीं आ सका। हालांकि उसने इसकी भरपाई इंटर की परीक्षा में पूरी कर लेने की बात कही।

30 Mar 2025, 09:02:45 AM IST

Bihar Board 10th Result 2025 live : टॉप 3 में पांच को जगह

Bihar Board 10th Result 2025 live : दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से तीन विद्यार्थी हैं। इनमें आदर्श हाई स्कूल बड़का राजपुर बक्सर के पुनीत कुमार सिंह, उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल सिमरिया चकाई जमुई के सचिन कुमार राम और आरएन एंड पीआरएच एचएस जलालबाद मुंगेर के छात्र प्रियांशु राज शामिल हैं। इनमें उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल टेंगरा बेलहर बांका के मोहित कुमार, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बसबेरवा बांका के सूरज कुमार पांडेय, आरआर हाई स्कूल गोरारी रोहतास की खुशी कुमारी, आरके हाई स्कूल आजमनगर के प्रियांशु रंजन और सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई के रोहित कुमार शामिल हैं।

इन सभी विद्यार्थियों को 487 अंक (97.40) हासिल हुआ है।

30 Mar 2025, 09:02:03 AM IST

Bihar Board 10th Result 2025 live : टॉप 10 में छात्रों की संख्या बढ़ी पर उत्तीर्णता प्रतिशत घट गया

Bihar Board 10th Result 2025 live : बिहार बोर्ड की मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 में टॉप 10 में शामिल छात्र- छात्राओं की संख्या में इजाफा हुआ है, लेकिन उत्तीर्णता प्रतिशत घट गई है। पिछले साल जहां टॉप 10 में 51 छात्र- छात्राएं शामिल थे। वहीं, इस वर्ष टॉप 10 में 123 विद्यार्थी शामिल हुए हैं। पिछले साल 82.91 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की थी, तो इस बार इसमें 0.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। इस बार मैट्रिक परीक्षा में 82.11 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है।

हालांकि 2024 को छोड़ दें तो पिछले पांच साल की तुलना में इस बार बोर्ड का रिजल्ट बेहतर हुआ है। वहीं, समय से रिजल्ट मिलने से छात्र-छात्राओं में खुशी है।

30 Mar 2025, 09:01:06 AM IST

Bihar Board 10th Result 2025 live : छात्रों से अधिक छात्राएं हुईं परीक्षा में शामिल, लेकिन सफलता कम

Bihar Board 10th Result 2025 live : मैट्रिक परीक्षा में छात्रों से अधिक छात्राएं शामिल हुईं। परीक्षा में शामिल होने वाली छात्राओं की संख्या 8,05,392 है। जबकि छात्रों की संख्या 7,52,685 है। लेकिन, छात्राओं की उत्तीर्णता प्रतिशत छात्रों से कम है। परीक्षा में 83.65 छात्र सफल हुए हैं, तो छात्राओं का सफलता प्रतिशत 80.67 एहै। परीक्षा में फर्स्ट डिविजन से पास करने में छात्रों की संख्या छात्राओं की तुलना में अधिक है। सेकंड और थर्ड डिविजन से पास करने में छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक है। परीक्षा में 4,70,845 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं।

इनमें 2,53,754 छात्र और 2,17,091 छात्राएं शामिल हैं। सेकंड डिविजन से पास होने वालों में 2,29,958 छात्र और 2,54,054 छात्राएं शामिल हैं। थर्ड डिविजन से पास होने में 1,38,144 छात्र तो 1,69,648 छात्राएं शामिल हैं।

30 Mar 2025, 09:00:22 AM IST

Bihar Board 10th Result 2025 live : रिकॉर्ड : तीन साल से टॉपर को मिल रहे सर्वाधिक 489 अंक

Bihar Board 10th Result 2025 live : मैट्रिक परीक्षा में पिछले साल के टॉपर का रिकॉर्ड इस बार भी नहीं टूट सका है। इस बार भी टॉपर को 489 अंक हासिल हुए हैं। इससे पहले 2023 और 2024 में टॉपर को 489 अंक हासिल हुए थे।

इस वर्ष को शामिल करें, तो तीन सालों से टॉपर 489 अंक पर ही सिमट जा रहे हैं। हालांकि 2023 और 2024 को छोड़ दें तो 2015 से लेकर 2021 तक टॉपर को प्राप्त अंक की तुलना में तीन सालों से टॉपर को अधिक अंक मिल रहे हैं। 2024 में शिवंकर कुमार को 489 अंक, 2023 में मो. रुम्मान अशरफ को 489 अंक, 2022 में रामायणी राय को 487 अंक, 2021 में पूजा कुमारी, शुभदर्शनी, संदीप कुमार को 484 अंक मिले थे। 2020 में हिमांशु राज को 481 अंक, 2019 में सावन राज भारती को 486 अंक, 2018 में प्रेरणा राज को 457 अंक, 2017 में प्रेम कुमार को 465 अंक मिले थे।

30 Mar 2025, 08:58:33 AM IST

Bihar Board 10th Result 2025 live : 82 फीसदी से अधिक रहा मुजफ्फरपुर जिले का रिजल्ट

मैट्रिक में इसबार जिले में सफलता का ग्राफ बढ़ा दिया है। इसबार 82 फीसदी से अधिक बच्चे मैट्रिक में सफल हुए हैं। इनमें छात्राओं की संख्या अधिक है। यही नहीं, प्रथम श्रेणी लाने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या भी बढ़ी है। एक-एक स्कूल में 100 से 150 तक बच्चों को प्रथम श्रेणी मिली है। जिन स्कूलों में पिछले वर्ष यह आंकड़ा 50 से 60 बच्चों का था, वहां प्रथम श्रेणी लाने वाले बच्चों की संख्या तिगुनी से भी अधिक हो गई है। प्रथम और द्वितीय दोनों ही श्रेणी में छात्राएं छात्रों से आगे रही हैं।

30 Mar 2025, 08:57:34 AM IST

Bihar Board 10th Result 2025 live : मुजफ्फरपुर जिला टॉपर को आए 481अंक

Bihar Board 10th Result 2025 live : पिछले चार साल में जिला टॉपर का अंक

जिले में मैट्रिक टॉपर्स का लगातार अंक प्रतिशत बढ़ रहा है। चार साल में जिला टॉपर्स को 475 से 481 अंक आया है। वर्ष 2023 में टॉपर का अंक 476 था, वहीं 2024 में 479 रहा। इसबार टॉपर्स का अंक 481 है। इसी तरह दूसरी रैंक पर 2023 में आने वाले छात्र को 475 अंक मिले थे, जबकि 2024 में 478 और इसबार 479 अंक मिले हैं। तीसरी रैंक पर 2023 में 474 अंक आया था, 2024 में 477 और इसबार भी 477 अंक मिले हैं। 2022 में जिला टॉपर को 475 अंक मिला था।

2022 में 475 अंक

2023 में 476 अंक

2024 में 479 अंक

2025 में 481 अंक

30 Mar 2025, 08:53:23 AM IST

Bihar Board 10th Result 2025 live : उत्तर बिहार के इन जिलों के मेधावियों ने बनाई है जगह

Bihar Board 10th Result 2025 live : समस्तीपुर के सबसे अधिक नौ, दरभंगा के एक, वैशाली के दो, बेतिया के एक, मधुबनी के एक, सीतामढ़ी के एक और मुजफ्फरपुर के एक विद्यार्थी स्टेट टॉप 10 में शामिल हैं।

30 Mar 2025, 08:52:31 AM IST

Bihar Board 10th Result 2025 live : स्टेट टॉप 10 में उत्तर बिहार के 16 मेधावी

Bihar Board 10th Result 2025 live : मैट्रिक रिजल्ट में स्टेट टॉप 10 में उत्तर बिहार के 16 मेधावी शामिल हैं। हालांकि, पिछले दो साल के रिजल्ट की तुलना में यह कमतर है। साल 2024 में 19 और 2023 में 21 बच्चों को स्टेट टॉप 10 में जगह मिली थी। टॉप 10 में प्रमंडल के कई जिले इसबार जुड़े हैं तो कई बाहर भी हुए हैं। पूर्वी चम्पारण, शिवहर के एक भी बच्चे इस में नहीं हैं। टॉप 10 में इसबार पिछले साल की अपेक्षा दोगुने छात्रों को जगह मिली है। इसके बाद भी संख्या कम हुई है।

समस्तीपुर ने टॉपर्स देने में बढ़त बनाई है। पिछले साल छह तो इसबार यहां के 9 विद्यार्थी टॉप 10 में हैं। संख्या के हिसाब से देखें तो तिरहुत प्रमंडल के पांच बच्चों ने इसबार भी इस सूची में अपनी जगह बनाई है। पिछली बार भी यही संख्या थी। 2023 में स्टेट टॉप 10 में प्रमंडल के 9 बच्चे थे। इसबार सीतामढ़ी का एक बच्चा स्टेट टॉप 10 में हैं पर पूर्वी चम्पारण का एक भी बच्चा इस सूची में नहीं है।

30 Mar 2025, 08:51:15 AM IST

Bihar Board 10th Result 2025 live : मुजफ्फरपुर में तीन स्कूलों से मिले टॉपर बीते वर्ष भी इन्हें से निकले

Bihar Board 10th Result 2025 live : मुजफ्फरपुर जिले के तीन स्कूल टॉपर्स देने वाले स्कूल बन गए हैं। ये स्कूल ऐसे हैं जहां से लगातार टॉपर्स निकल रहे हैं। इसमें भी जिले के दो स्कूल ऐसे हैं जहां से लगातार दूसरे साल जिला टॉप 3 में बच्चे हैं। इन स्कूलों में छाजन मोहिनी और महेशवाड़ा स्कूल शामिल हैं। छाजन मोहिनी हाईस्कूल से इसबार छात्रा स्टेट टॉपर्स में है और वही जिला टॉपर भी है। पिछले साल भी यहां का छात्र जिला टॉप 3 में था। छात्र आकाश कुमार को जिले में तीसरी रैंक मिली थी। आकाश को 477 अंक मिले थे।

आश्चर्यजनक संयोग यह कि लगातार दो साल एक ही स्कूल की छात्राएं जिले में टॉप 2 रैंक पर रही हैं। महेशवाड़ा स्कूल की छात्रा जिले में लगातार दूसरे साल दूसरी रैंक पर रही है। पिछले साल विशाखा जिले में टॉप 2 रैंक पर थी। विशाखा को 478 अंक मिले थे। इस साल भी इसी स्कूल की छात्रा अनामिका दूसरी रैंक पर है। उसे 479 अंक मिले हैं।

इन सबके अलावा मीनापुर का उत्क्रमित मिडिल स्कूल रामपुर रतन चतरौसी भी टॉपर देनेवाला स्कूल बना है। पिछले साल यहीं के छात्र सुशील स्टेट टॉपर्स सूची में थे। इस साल भी टॉप 7 में यहां की छात्रा है। टॉप 10 में इस स्कूल के दो बच्चे हैं। आरती कुमारी को सातवीं रैंक तो अमित कुमार को नौवीं रैंक मिली है।

29 Mar 2025, 10:38:56 PM IST

Bihar Board 10th Toppers List 2025 : बिहार बोर्ड 10वीं के टॉपरों की लिस्ट ( Bihar Board Matric Toppers 2025 )

Bihar Board 10th Toppers List 2025 : बिहार बोर्ड 10वीं के टॉपरों की लिस्ट ( Bihar Board Matric Toppers 2025 ), टॉप 10 में शामिल हैं ये 123 स्टूडेंट्स

रैंक 1 - पूरे राज्य में तीन टॉपर

साक्षी कुमारी महिला राम नरेश शर्मा जेपीएन हाई स्कूल नरहन, समस्तीपुर 489 97.80 1

अंशू कुमारी महिला भूपेन्द्र साह भारतीय इंटर कॉलेज गहिरी 489 97.80 1

रंजन वर्मा पुरुष शिव शंकर सिंह उच्च विद्यालय अगिआंव बाजार भोजपुर 489 97.80 1

रैंक 2

Bihar Board 10th Result 2025 live : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 3 स्टूडेंट ने हासिल की दूसरी रैंक

रैंक 2 पर काबिज 3 छात्र

- पुनित कुमार सिंह , आदर्श उच्च विद्यालय बरका राजपुर बक्सर , 488 , 97.60 फीसदी

- सचिन कुमार , उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सिमरिया, चकाई, जमुई , 488 97.60 फीसदी

- प्रियांशु राज, आर एन एंड पी आर एच/एस जलालाबाद, मुंगेर, 488 97.60 फीसदी

रैंक 3

Bihar Board 10th Result 2025 live : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में तीसरी रैंक पर 5 स्टूडेंट।

- मोहित कुमार उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय टेंगरा, बेलहर, बांका 487 97.40

- सूरज कुमार पांडे , उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बसबेरवा, बांका 487 97.40

- खुशी कुमारी , आरआर हाई स्कूल गोरारी रोहतास 487 97.40

- प्रियांशु रंजन , आर के हाई स्कूल, आजमनगर 487 97.40

- रोहित कुमार , सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई 487 97.40

रैंक 4

Bihar Board 10th Result 2025 live : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में रैंक 4 पर काबिज 6 स्टूडेंट्स

- संकेत कुमार, उच्च विद्यालय बरबीघा, शेखपुरा 486, 97.20 फीसदी

- प्रणव कुमार, जेपीएन हाई स्कूल नरहन, समस्तीपुर 486, 97.20 फीसदी

- सुशांत कुमार, उत्क्रमित भीखा कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, गम्हरिया 486, 97.20 फीसदी

- आदित्य एच.एस. जिहुली 486, 97.20 फीसदी

- रत्नेश कुमार, डी एन एच/एस पंचोव 486, 97.20 फीसदी

- कृषिका दुबे , श्री बी सी एस हाई स्कूल नोखा रोहतास 486, 97.20 फीसदी

रैंक 5

Bihar Board 10th Result 2025 live : बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर- बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 5वीं रैंक पर 8 स्टूडेंट

- राजन कुमार रौनियार, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पकरियाहवा खोतहवा , 485 97.00

- संस्कृति कुमारी , बालिका उच्च विद्यालय चौसा बक्सर 485 97.00

- धरनी धर , आर एन झा एच/एस बरमा शेखपुरा , 485 97.00

- निशा कुमारी , एस सरस्वती पति ओथमा, शेखपुरा 485 97.00

- कृति कुणाल , आर ए एस हाई स्कूल जंदाहा, वैशाली 485 97.00

- उत्कर्ष राज , उच्च विद्यालय हुलासगंज 485 97.00

- एमडी आरजू , उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंघिया बुजुर्ग उत्तर 485 97.00 5

- सृष्टि प्रिया, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कझिया 485 97.00

रैंक 6

Bihar Board 10th Result 2025 live : बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर- बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में छठी रैंक पर 8 स्टूडेंट्स

कोमल कुमारी आरएनएस एचएस जमुहारी 484 96.80

रिया कुमारी संत तुलसी उच्च विद्यालय पीताम्बरपुर 484 96.80

दिव्यांश कुमार एस.बी. हाई स्कूल, आरा 484 96.80

आकाश कुमार एचएस जादोपुर 484 96.80

प्रिया कुमारी एस एम एस हाई स्कूल दिघी, वैशाली 484 96.80

पीयूष कुमार भुवनेश्वरी दयाल तेलपाबिक्रम 484 96.80

दिलखुश कुमार एनएवी यू एम एस रहीपुर, क. स्थान 484 96.80

स्मिता कुमारी उत्क्रमित एचएस कटारा कला, मोहनिया 484 96.80

रैंक 7

Bihar Board 10th Result 2025 live : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 7वीं रैंक पर 14 स्टूडेंट्स

सोनाली सुमन , जी.एस.एच.एस. सौर बाजार 483 96.60 फीसदी

करिश्मा कुमारी, बागर कुँवर कन्या उच्च विद्यालय, लौरिया 483 96.60 फीसदी

विशाल कुमार एच/एस सुरसंड 483 96.60 फीसदी

आकाश कुमार आर एस हाई स्कूल सदिसोपुर पटना 483 96.60 फीसदी

इशाना परवीन नेशनल एच/एस शेखाना, नालंदा 483 96.60 फीसदी

विवेक कुमार जे हाई स्कूल अख्तियारपुर चंदौली, समस्तीपुर 483 96.60 फीसदी

रूपम कुमारी सुमृत हाई स्कूल, बनमनखी 483 96.60 फीसदी

राजीव कुमार मंडल डी जी हाई स्कूल, कृष्णानगर 483 96.60 फीसदी

आयुष रंजन उच्च विद्यालय बरबीघा, शेखपुरा 483 96.60 फीसदी

नेहा कुमारी सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई 483 96.60 फीसदी

तनय भार्गव सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई 483 96.60 फीसदी

प्रवीण कुमार उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, चकन्दरा 483 96.60

मानसी सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय पैकपार 483 96.60 फीसदी

गुड़िया कुमारी यू.एच.एस.बेलाव 483 96.60 फीसदी

रैंक 8

Bihar Board 10th Result 2025 live : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 8वीं रैंक पर 13 स्टूडेंट्स

शालू कुमारी यू जी एम एस दधपा 482 96.40 फीसदी

शुभम कुमार उच्च माध्यमिक विद्यालय किशनपुर युसुफ 482 96.40 फीसदी

नव ज्योति सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई 482 96.40 फीसदी

अनिशा भारती सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई 482 96.40 फीसदी

उत्कर्ष प्रसाद केशरी हाई स्कूल मुरगांव 482 96.40 फीसदी

अंजलि कुमारी श्री रामरतन साही घर विष्णुपुर यादवपुर, गोपालगंज 482 96.40 फीसदी

दिशा श्री सुमरित हाई स्कूल, बनमनखी 482 96.40 फीसदी

विवेक कुमार कैथोलिक एच.एस. एआरए 482 96.40 फीसदी

मनीष कुमार यादव एच.एस. सोनबरसा 482 96.40 फीसदी

अंकित कुमार उच्च विद्यालय बरहौना, समस्तीपुर 482 96.40 फीसदी

सिद्धार्थ यदुवंशी एन आई एस एम हाई स्कूल हसनपुर रोड, समस्तीपुर 482 96.40 फीसदी

रुचि कुमारी उ.म.स अयार 482 96.40 फीसदी

अंशू प्रिया उच्च विद्यालय निमेज, बक्सर 482 96.40 फीसदी

रैंक 9

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 9वीं रैंक पर 30 स्टूडेंट्स

विशाल कुमार साह एस गणपति चकानी हाई स्कूल हथिलपुर बक्सर 481 96.20 फीसदी

अर्चना कुमारी उत्क्रमित एम एस मंझियावां, रोहतास 481 96.20 फीसदी

नंदकिशोर कुमार आर एन एस हाई स्कूल सिंघियाघाट, समस्तीपुर 481 96.20फीसदी

सुधांशु कुमार सर्वोदय उच्च विद्यालय चांदचौर मथुरापुर,समस्तीपुर 481 96.20 फीसदी

आर्यन कुमार साह एल.एस. हाई स्कूल पलासी पटेंगना 481 96.20 फीसदी

प्रिया कुमारी उच्च विद्यालय छाजन मोहिनी, मुजफ्फरपुर 481 96.20 फीसदी

अमित कुमार साह निर्मला शिक्षा भवन, शाहपुर पट्टी 481 96.20फीसदी

अमरकांत कुमार एच.एस. सिकरहटा 481 96.20 फीसदी

अंजलि कुमारी एच.एस. हरदिया 481 96.20 फीसदी

सुनील कुमार आदर्श उच्च विद्यालय समहुता, रोहतास 481 96.20फीसदी

जूही कुमारी हाई स्कूल अमरुत गया 481 96.20 फीसदी

अभिषेक कुमार उत्क्रमित एम एस बरवाडीह बाराचट्टी, गया 481 96.20 फीसदी

सोनम कुमारी उत्क्रमित उच्च विद्यालय, नोनियातरी, चकाई, घुटवे 481 96.20 फीसदी

अंकित कुमार एस.मथुरा एच/एस सीतामढी 481 96.20 फीसदी

मानस कुमार उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पकरियाहवा खोतहवा 481 96.20 फीसदी

प्रीति कुमारी सिनालाल एचएस नदियामी 481 96.20 फीसदी

टुनटुन कुमार एचएस कैंदी सिंहपुर, लखीसराय 481 96.20 फीसदी

आशुतोष कुमार हाई स्कूल ओकारी 481 96.20 फीसदी

अनुपम कुमार सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई 481 96.20 फीसदी

शिवांजलि कुमारी सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई 481 96.20 फीसदी

शिवांगी राज सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई 481 96.20 फीसदी

रानी कुमारी सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई 481 96.20 फीसदी

कुमार सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई 481 96.20 फीसदी

सुदर्शन कुमार उत्क्रमित एचएस लहना चेवाड़ा, शेखपुरा 481 96.20फीसदी

संभव कुमार एमएलएम एनएलएम एच/एस चंगेरी मिर्ज़ापुर, बांका 481 96.20 फीसदी

कृतिका शर्मा यूएमएस सिउरी बेगुसराय 481 96.20 फीसदी

रौशनी यादव उच्च माध्यमिक विद्यालय गिरिधर बरांव 481 96.20 फीसदी

रितिक कुमार उच्च माध्यमिक विद्यालय सबनीमा 481 96.20 फीसदी

ऋषिका कुमारी अपग्रेडेड एच/एस गढ़ी विशनपुर, लखीसराय 481 96.20 फीसदी

केब्यांश कुमार उच्च माध्यमिक विद्यालय कृतपुर 481 96.20 फीसदी

रैंक 10

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 10वीं रैंक पर 33 स्टूडेंट्स

वर्षा कुमारी उच्च माध्यमिक विद्यालय जेठुली फतुहा पटना 480 96.00 फीसदी

अंकुश राज आर एम के इंटर स्कूल बांका 480 96.00 फीसदी

रूही वर्मा एचएस बरबीघा, शेखपुरा 480 96.00 फीसदी

अंशिका कुमारी इस्लामिया हाई स्कूल शेखपुरा 480 96.00 फीसदी

आशा कुमारी पटेल हाई स्कूल, दाउदनगर 480 96.00 फीसदी

रुद्रांश चौरसिया एचएस बरईबगहवां, गोपालगंज 480 96.00 फीसदी

तन्नु कुमारी उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय झंझवा, सिधवलिया, गोपालगंज 480 96.00 फीसदी

सादिया परवीन हाई स्कूल अररिया 480 96.00 फीसदी

प्रियांशु कुमार अपग्रेड हाई स्कूल मिर्ज़ापुर 480 96.00 फीसदी

राजन कुमार उच्च विद्यालय बरबीघा, शेखपुरा 480 96.00 फीसदी

विभा कुमारी बी एच.एस. शहरतेलपा 480 96.00 फीसदी

आफरीन इमाम हाई स्कूल रामचन्द्रपुर, गोपालगंज 480 96.00 फीसदी

प्रीतम कुमारी गवर्नमेंट ओबीसी गर्ल्स रेजिडेंशियल एच/एस दरभंगा 480 96.00 फीसदी

सत्या कुमारीउच्च विद्यालय बाघी, समस्तीपुर 480 96.00 फीसदी

प्रिंस कुमार उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, लताबसेपुरा, सरायरंजन,समस्तीपुर 480 96.00 फीसदी

अंजलि कुमारी डीडी गर्ल्स एचएस दानापुर 480 96.00 फीसदी

मुस्कान कुमारी टी एम जी एच/एस केशोपुर जमालपुर, मुंगेर 480 96.00 फीसदी

अमन कुमार इंटर स्कूल, अकबरपुर 480 96.00 फीसदी

मृत्युंजय कुमार सिंह एचएस कथारेन, रोहतास 480 96.00 फीसदी

खुशी कुमारी टेरेसा एस.एस. एच.एस. बेतिया 480 96.00 फीसदी

काजू भारती एच.एस. सोउबरज़ार 480 96.00 फीसदी

प्रियंका कुमारी जय प्रकाश हाई स्कूल, कुर्किहार, गया 480 96.00 फीसदी

कुमारी सभ्या जी.एस.एम. कन्या एच/एस जेल प्रेस, गया 480 96.00 फीसदी

अर्पिता कुमारी आर डी एच हाई स्कूल राजगीर, नालंदा 480 96.00 फीसदी

दुर्गेश कुमार कर्ण उच्च विद्यालय रामपट्टी, मधुबनी 480 96.00 फीसदी

मानषी कुमारी उच्च विद्यालय नदवां पटना 480 96.00 फीसदी

संजना गुप्ता एस.एन.एस. एच.एस., नबीनगर रोड 480 96.00 फीसदी

कार्तिक कुमार आर.बी.आर. एच.एस., रफीगंज 480 96.00 फीसदी

नैतिक कुमार उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय चतरा, रोहतास 480 96.00 फीसदी

डॉली कुमारी उच्च विद्यालय अरियांव बक्सर 480 96.00 फीसदी

वर्षा कुमारी निर्मला शिक्षा भवन, शाहपुर पट्टी 480 96.00 फीसदी

रौशन कुमार बलदेव उच्च विद्यालय दिनारा रोहतास 480 96.00 फीसदी

उषा कुमारी ए एस जे हाई स्कूल जगोडीह, रोहतास 480 96.00 फीसदी

29 Mar 2025, 10:29:59 PM IST

Bihar Board 10th Result 2025 live : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में दो लाख 78 हजार 783 छात्र-छात्राएं फेल

Bihar Board 10th Result 2025 live : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में कुल 15 लाख 58 हजार 77 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जिनमें से 82.11 प्रतिशत यानी 12 लाख 79 हजार 294 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। वहीं, दो लाख 78 हजार 783 छात्र-छात्राएं फेल हो गए। बीएसईबी की ओर से जारी परिणाम में प्रथम स्थान पाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या चार लाख 70 हजार 854, दूसरा स्थान पाने वाले चार लाख 88 हजार 12 और तीसरा स्थान पाने वालों की संख्या तीन लाख सात हजार 792 रही। इस बार शीर्ष स्थान पाने वाले तीन वद्यिार्थियों में एक छात्र और तीन छात्राएं रही हैं। इसी तरह शीर्ष-10 में 123 छात्र हैं। शीर्ष पांच में 25 तथा शीर्ष छह से 10 तक में 98 वद्यिार्थी शामिल हैं।

परिणाम के अनुसार, कुल पूर्णांक 500 में से 489-489 अंक प्राप्त कर साक्षी, बेतिया की अंशु कुमारी और भोजुपर के रवि रंजन वर्मा ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह 488-488 अंक हासिल कर भोजपुर के पुनीत कुमार, जमुई के सचिन कुमार राम और मुंगेर के प्रियांशु राज दूसरे रैंक पर पहुंचे। वहीं, 487-487 अंक प्राप्त कर बांका के मोहित कुमार एवं सूरज कुमार पांडेय, रोहतास की खुशी कुमारी, आजमनगर के प्रियांशु रंजन और जमुई के रोहित कुमार की रैंकिंग तीसरी रही।

29 Mar 2025, 10:27:32 PM IST

Bihar Board 10th Result 2025 live : प्लंबर मिस्त्री की बेटी अंशु कुमारी बनी स्टेट टॉपर

Bihar Board 10th Result 2025 live : पश्चिम चंपारण जिले के नौतन प्रखंड के गहरी की अंशु कुमारी ने मैट्रिक की परीक्षा में 489 अंक लाकर राज्य में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया है। नौतन के भारतीय इंटर कॉलेज गहरी की छात्रा अंशु ने बताया कि मेरी दीदी शिक्षिका है। वह मेरे ही कॉलेज में पढ़ाती है। उनके मार्गदर्शन में मैंने पढ़ाई की और उनके पढ़ाने से ही मैंने यह सफलता प्राप्त की है। अंशु ने कहा कि वह आगे चलकर इंटर में बॉयोलॉजी से पढ़ाई करेगी। इसके बाद नीट की तैयारी करेगी। उसका सपना डॉक्टर बनने का है।

अंशु ने बताया कि मेरे पिता भूपेंद्र साह उत्तराखंड के नैनीताल में प्लंबर मिस्त्री का काम करते हैं। माता सविता देवी गृहिणी हैं।

29 Mar 2025, 10:26:32 PM IST

Bihar Board 10th Result 2025 live : बढ़ई की पुत्री साक्षी बनी मैट्रिक में स्टेट टॉपर

Bihar Board 10th Result 2025 live : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड की बोरिया पंचायत की जोगिया गांव निवासी साक्षी कुमारी बिहार बोर्ड से मैट्रिक की परीक्षा में 489 अंक लाकर संयुक्त रूप से स्टेट टॉपर बनी है। साक्षी जेपीएनएस उच्च विद्यालय नरहन की छात्रा है। साक्षी के टॉपर बनने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। मां संगीता शर्मा गृहिणी हैं और पिता राम नरेश शर्मा बढ़ई का काम करते हैं। बेटी का सफलता से खुश माता-पिता आगे अच्छे से पढ़ाना चाहते हैं ताकि साक्षी उच्चतम पद हासिल कर सके।

बातचीत में साक्षी ने बताया कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि मैं पहले स्थान पर आई हूं। मेरी सफलता में माता-पिता और गुरुजनों का काफी योगदान रहा। स्कूल के शिक्षकों के मार्गदर्शन के कारण मैं टॉपर बन पाई। अभी तो यह पहला पड़ाव है। आगे और अच्छा करना है। कितने घंटे पढ़ाई करने के सवाल पर साक्षी ने कहा कि मैं समय देखकर नहीं पढ़ती थी। मैं लगातार पढ़ाई करती थी। सेल्फ स्टडी पर ज्यादा ध्यान देकर वह उसने इस मुकाम को हासिल किया है। उसकी प्रारंभिक शिक्षा मध्य विद्यालय मनाराय टोल से हुई है। इसके बाद उसने जेपी एनएस नरहन में दाखिला लिया। स्थानीय कोचिंग से भी पढ़ाई की।

29 Mar 2025, 10:19:58 PM IST

Bihar Board 10th Result 2025 live : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट स्क्रूटिनी के लिए आवेदन 4 अप्रैल से

Bihar Board 10th Result 2025 live : प्राप्तांक से असंतुष्ट विद्यार्थी उत्तरपुस्तिकाओं की स्क्रूटिनी के लिए 4 से 12 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन लिए जाएंगे। मैट्रिक विशेष परीक्षा और मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए भी 4 से 12 अप्रैल तक ऑनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि इन परीक्षाओं का आयोजन मई में होगा। परीक्षाफल भी उसी माह जारी करने का लक्ष्य है। इस संबंध में आगे विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

29 Mar 2025, 10:19:27 PM IST

Bihar Board 10th Result 2025 live : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट के आंकड़ों पर एक नजर

Bihar Board 10th Result 2025 live : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट के आंकड़ों पर एक नजर

श्रेणी परीक्षार्थी उत्तीर्ण प्रतिशत

छात्र 7,52,685 6,29,620 83.68%

छात्राएं 8,05,392 6,49,674 80.67%

29 Mar 2025, 10:18:32 PM IST

Bihar Board 10th Result 2025 live : बिहार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बने इसके लिए प्रयास जारी : शिक्षा मंत्री

Bihar Board 10th Result 2025 live : शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्कूलों में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (पीबीएल) की व्यवस्था शुरू की गई है। शिक्षा की गुणवत्ता सुधार की दिशा में बहुत काम हो रहा है। बिहार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बने इसके लिए प्रयास जारी है। सरकार पढ़ाई के लिए कई योजनाएं चला रही है। बच्चे प्रोत्साहन राशि का फायदा उठाएं। बालिकाएं उठा भी रही और आगे भी बढ़ रही हैं। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि गणित और विज्ञान में अंक कम आ रहे। इसके लिए स्कूलों में एक्स्ट्रा क्लासेज की व्यवस्था की जाएगी। नए सत्र से ही यह लागू होगा। साथ ही आईसीटी लैब और कंप्यूटर की पढ़ाई को बढ़ावा दिया जा रहा है। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि बोर्ड ने कम समय में अत्याधुनिक तकनीक और कंप्यूटराइजेशन के माध्यम से रिकॉर्ड समय में त्रुटि रहित परीक्षाफल तैयार किया है।

29 Mar 2025, 10:18:01 PM IST

Bihar Board 10th Result 2025 live : सबसे पहले रिजल्ट जारी करने वाला देश का पहला बोर्ड

Bihar Board 10th Result 2025 live : बिहार बोर्ड ने अब तक सबसे पहले परिणाम जारी करने का सालों का रिकॉर्ड तोड़ भी दिया है। बोर्ड अब तक 31 मार्च, अप्रैल, मई या जून के महीने में रिजल्ट जारी करता आया है। बोर्ड सबसे पहले रिजल्ट जारी करने वाला देश का पहला बोर्ड बन गया है।

29 Mar 2025, 10:17:25 PM IST

Bihar Board 10th Result 2025 live : टॉप 3 में सिमुलतला के छात्र भी

Bihar Board 10th Result 2025 live : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट में टॉप तीन में सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई के छात्र ने भी जगह बनाई है। वहीं टॉप 10 में सिमुलतला के दस छात्र-छात्राएं शामिल हैं। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने समिति के कार्यालय में परिणाम जारी किया। तीनों ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी।

29 Mar 2025, 10:15:53 PM IST

Bihar Board 10th Result 2025 live : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में टॉप 3 में पांच को जगह

Bihar Board 10th Result 2025 live : दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से तीन विद्यार्थी हैं। इनमें आदर्श हाई स्कूल बड़का राजपुर बक्सर के पुनीत कुमार सिंह, उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल सिमरिया चकाई जमुई के सचिन कुमार राम और आरएन एंड पीआरएच एचएस जलालबाद मुंगेर के छात्र प्रियांशु राज शामिल हैं। तीनों छात्रों ने 97.60% अंक (488 अंक) हासिल किया है। तीसरे स्थान पर पांच ने जगह बनाई है। इनमें उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल टेंगरा बेलहर बांका के मोहित कुमार, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बसबेरवा बांका के सूरज कुमार पांडेय, आरआर हाई स्कूल गोरारी रोहतास की खुशी कुमारी, आरके हाई स्कूल आजमनगर के प्रियांशु रंजन और सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई के रोहित कुमार शामिल हैं। इन सभी विद्यार्थियों को 487 अंक (97.40%) हासिल हुआ है।

29 Mar 2025, 10:15:19 PM IST

Bihar Board 10th Result 2025 live : बिहार बोर्ड 10वीं के तीनों टॉपर गरीब परिवार से

Bihar Board 10th Result 2025 live : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने शनिवार को रिकॉर्ड 29 दिनों में मैट्रिक वार्षिक परीक्षा-2025 का परिणाम जारी कर दिया। इस साल 15 लाख 98 हजार 077 परीक्षार्थियों में से 12 लाख 79 हजार 294 यानी 82.11 प्रतिशत सफल हुए हैं। हालांकि, पिछले वर्ष के मुकाबले यह 0.8% कम है। खास बात है कि तीन विद्यार्थी संयुक्त रूप से टॉपर रहे और तीनों मेहनतकशों के बच्चे हैं। टॉपर में दो बेटियां हैं।

टॉपर में साक्षी कुमारी जेपीएन हाई स्कूल नरहन, समस्तीपुर की छात्रा है। साक्षी के पिता बढ़ई हैं। वहीं, अंशु कुमारी भारतीय इंटर कॉलेज गहिरी पश्चिम चंपारण की छात्रा है। अंशु के पिता प्लंबर मिस्त्री हैं। जबकि रंजन वर्मा हाई स्कूल अगियांव बाजार भोजपुर के छात्र हैं। रंजन के पिता किसान थे। मां गृहिणी हैं। इन्हें 500 में से 489 (97.80%) अंक हासिल हुआ है। टॉप 2 में तीन और टॉप 3 में पांच विद्यार्थी हैं। वहीं, टॉप 10 में कुल 123 विद्यार्थी शामिल हैं। इनमें 63 छात्र और 60 छात्राएं हैं।

29 Mar 2025, 10:13:50 PM IST

Bihar Board 10th Result 2025 live : मेहनतकशों के बच्चे बने बिहार टॉपर

- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने जारी किया परिणाम, 82.11% परीक्षार्थी उत्तीर्ण

- तीन विद्यार्थी संयुक्त रूप से टॉपर, इनमें दो बेटियां

- शीर्ष 10 में 123 विद्यार्थियों ने अपनी जगह बनाई

- गत वर्ष के मुकाबले इस बार परिणाम 0.8% कम

टॉपर और उनके मार्क्स, रैंक 1 पाने वाले तीन स्टूडेंट - तीनों के 500 में से 489 अंक यानी 97.80%

साक्षी कुमारी: जेपीएन हाई स्कूल नरहन, समस्तीपुर

अंशु कुमारी: भारतीय इंटर कॉलेज गहिरी, पश्चिम चंपारण

रंजन वर्मा: हाई स्कूल अगियांव बाजार, भोजपुर

29 Mar 2025, 10:12:08 PM IST

Bihar Board 10th Result 2025 live : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट पर बोले सीएम नीतीश

Bihar Board 10th Result 2025 live : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में सफल सभी परीक्षार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने छात्राओं के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्राओं के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी बधाई दी है। उन्होंने कहा कि लड़कियों का आत्मविश्वास बढ़ा है और वो हर क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रही हैं। सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। मुख्यमंत्री ने रिकॉर्ड कम समय में परिणाम प्रकाशित करने के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति एवं शिक्षा विभाग को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि इससे छात्र-छात्राओं को आगे की कक्षा में नामांकन के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और उनका हौसला बढ़ेगा।

29 Mar 2025, 04:42:32 PM IST

Bihar Board 10th Result 2025 live : पूर्णिया के किसान की बेटी को राज्य में सातवां स्थान

पूर्णिया जिला के बनमनखी सुमित उच्च विद्यालय की छात्रा बनमनखी धरहरा पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 8 निवासी रूपम कुमारी ने मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा में 96. 60 % कुल अंक 483 लाकर पूरे बिहार में सातवां स्थान हासिल किया है। रूपम के पिता किशोर कुमार एक किसान हैं तथा मां रानी कुमारी गृहिणी हैं। रूपम ने मैट्रिक परीक्षा में अपने शानदार प्रदर्शन का श्रेय अपने माता-पिता के साथ सुमरित उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉक्टर तरुण कुमार सिंह समेत विद्यालय के तमाम शिक्षकों को दिया है। रूपम ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा आदर्श मध्य विद्यालय धरहरा से की एवं माध्यमिक एवं उच्च विद्यालय की पढ़ाई बनमनखी के सुमरित उच्च विद्यालय से की। रूपम ने आपके अपने अखबार हिंदुस्तान को बताया कि कि कठोर परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है। तैयारी के दौरान हमेशा लक्ष्य रहा कि बेहतर से बेहतर तरीके से प्रश्नों का उत्तर देना है। इसको लक्ष्य मानकर मैंने यह सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि स्कूल से छूटने के बाद ट्यूशन लेती थी। किंतु दशम में ऑनलाइन क्लास लिया। इस दौरान 16 से 17 घंटे की पढ़ाई करती थी। आगे पढ़ाई कर डॉक्टर बनना चाहती हैं।

29 Mar 2025, 04:40:56 PM IST

Bihar Board 10th Result 2025 live : नदियामी की प्रीति को राज्य में नौवां स्थान

Bihar Board 10th Result 2025 live : तारडीह प्रखंड के नदियामी गांव निवासी बिनोद ठाकुर एवं मंजू देवी की पुत्री प्रीति कुमारी ने 10वीं बोर्ड के घोषित परीक्षा परिणाम में राज्य में नौवां स्थान प्राप्त किया है। प्रीति नादियामी गांव के सीनालाल उच्च विद्यालय की छात्रा है। चार भाई-बहनों में सबसे छोटी प्रीति प्रारंभिक शिक्षा से ही अपनी मेधा से विद्यालय के शिक्षकों की उम्मीद की किरण बनी हुई थी। प्रीति ने इस परीक्षा में 481 अंक लाकर व जिले की थर्ड टॉपर बनकर सभी की उम्मीदों को सच कर दिया है। सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली एवं सरकारी स्कूल से पढ़कर परीक्षा परिणाम में परचम लहराने वाली प्रीति के पिता गांव में ही कपड़े की दुकान चलाते हैं। इससे पहले परिवार के भरण-पोषण के लिए वे साइकिल मिस्री का काम करते थे।

29 Mar 2025, 04:01:35 PM IST

Bihar Board 10th Result 2025 live : प्लंबर मिस्त्री की बेटी अंशु कुमारी बनी स्टेट टॉपर

Bihar Board 10th Result 2025 live : पश्चिम चंपारण जिले के नौतन प्रखंड के गहरी की अंशु कुमारी ने मैट्रिक की परीक्षा में 489 अंक लाकर राज्य में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया है। नौतन के भारतीय इंटर कॉलेज गहरी की छात्रा अंशु ने बताया कि मेरी दीदी शिक्षिका है। वह मेरे ही कॉलेज में पढ़ाती है, उसके मार्गदर्शन में मैंने पढ़ाई की। उसके पढ़ाने से ही मैंने यह सफलता प्राप्त की है। अंशु ने कहा कि वह आगे चलकर इंटर में बॉयोलॉजी से पढ़ाई करेगी। इसके बाद नीट की तैयारी करेगी। उसका सपना डॉक्टर बनने का है। अंशु ने बताया कि मेरे पिता भूपेंद्र साह उत्तराखंड के नैनीताल में प्लंबर मिस्त्री का काम करते हैं। माता सविता देवी गृहणी है। मैंने अपनी दीदी पूजा कुमारी की देख-रेख में पढ़ाई की है।

29 Mar 2025, 02:52:34 PM IST

BSEB Bihar Board 10th Result Live: किसान की बेटी सादिया ने किया कमाल, मैट्रिक में सूबे में लाई 10वीं रैंक

BSEB Bihar Board 10th Result Live: ग्रामीण परिवेश में पली-बढ़ी सादिया परवीन ने इस बार की मैट्रिक परीक्षा में सूबे में 10वीं रैंक हासिल कर दिखा दिया कि प्रतिभा केवल बड़े शहरों में नहीं है। छोटे गांव-कस्बे में भी है। जरूरत है इनकी प्रतिभा को तरासने की। रानीगंज प्रखंड के कालाबलुआ की रहने वाली सादिया ने हाईस्कूल अररिया से बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में 96 प्रतिशत के साथ 480 हासिल कर मां-बाप के साथ-साथ पूरे अररिया जिले का नाम रोशन किया है। इनके पिता इफ्तखार आलम मझोले किसान हैं जबकि मां नाहिद परवीन कुशल गृहिणी।

29 Mar 2025, 02:51:39 PM IST

BSEB Bihar Board 10th Result Live: कैंसर की डॉक्टर बनना चाहती हैं बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर अंशु कुमारी

BSEB Bihar Board 10th Result Live: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में 489 अंक हासिल करके भारतीय इंटर कॉलेज गहिरी की छात्रा अंशु कुमारी ने बिहार राज्य में टॉप किया है। अंशु कुमारी करियर में आगे जाकर कैंसर की डॉक्टर बनना चाहती हैं।

29 Mar 2025, 02:48:00 PM IST

Bihar Board 10th Result 2025 live : मैकेनिक की बेटी को मिली 7वीं रैंक, लाई 483 अंक

Bihar Board 10th Result 2025 live : बिहारशरीफ के नेशनल उच्च विद्यालय शेखाना की छात्रा ईशाना प्रवीण ने 483 अंक प्राप्त कर सूबे में सातवां स्थान प्राप्त कर अपना नाम रौशन किया है । सफलता मिलने के बाद परिवार और आसपास के लोग उसके घर पहुंच कर उसे बधाई दे रहे हैं। सबसे रोचक बात यह है कि छात्र ने विज्ञान में सौ में से 100 अंक प्राप्त की है।

शहर के इमादपुर बड़ी कुआं निवासी मोहम्मद औरंगजेब और नुजरत बानो की तीन बच्चियों में ईशाना प्रवीण बड़ी बेटी है । उसने बताया कि वह डॉक्टर की पढ़ाई कर समाज सेवा करना चाहती है। उसके पिता सऊदी में इंजन मैकेनिक का काम करते हैं ।

29 Mar 2025, 02:38:20 PM IST

Bihar Board 10th Result 2025 live : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 10वीं रैंक पर 33 स्टूडेंट्स

Bihar Board 10th Result 2025 live : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 10वीं रैंक पर 33 स्टूडेंट्स

वर्षा कुमारी उच्च माध्यमिक विद्यालय जेठुली फतुहा पटना 480 96.00 फीसदी

अंकुश राज आर एम के इंटर स्कूल बांका 480 96.00 फीसदी

रूही वर्मा एचएस बरबीघा, शेखपुरा 480 96.00 फीसदी

अंशिका कुमारी इस्लामिया हाई स्कूल शेखपुरा 480 96.00 फीसदी

आशा कुमारी पटेल हाई स्कूल, दाउदनगर 480 96.00 फीसदी

रुद्रांश चौरसिया एचएस बरईबगहवां, गोपालगंज 480 96.00 फीसदी

तन्नु कुमारी उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय झंझवा, सिधवलिया, गोपालगंज 480 96.00 फीसदी

सादिया परवीन हाई स्कूल अररिया 480 96.00 फीसदी

प्रियांशु कुमार अपग्रेड हाई स्कूल मिर्ज़ापुर 480 96.00 फीसदी

राजन कुमार उच्च विद्यालय बरबीघा, शेखपुरा 480 96.00 फीसदी

विभा कुमारी बी एच.एस. शहरतेलपा 480 96.00 फीसदी

आफरीन इमाम हाई स्कूल रामचन्द्रपुर, गोपालगंज 480 96.00 फीसदी

प्रीतम कुमारी गवर्नमेंट ओबीसी गर्ल्स रेजिडेंशियल एच/एस दरभंगा 480 96.00 फीसदी

सत्या कुमारीउच्च विद्यालय बाघी, समस्तीपुर 480 96.00 फीसदी

प्रिंस कुमार उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, लताबसेपुरा, सरायरंजन,समस्तीपुर 480 96.00 फीसदी

अंजलि कुमारी डीडी गर्ल्स एचएस दानापुर 480 96.00 फीसदी

मुस्कान कुमारी टी एम जी एच/एस केशोपुर जमालपुर, मुंगेर 480 96.00 फीसदी

अमन कुमार इंटर स्कूल, अकबरपुर 480 96.00 फीसदी

मृत्युंजय कुमार सिंह एचएस कथारेन, रोहतास 480 96.00 फीसदी

खुशी कुमारी टेरेसा एस.एस. एच.एस. बेतिया 480 96.00 फीसदी

काजू भारती एच.एस. सोउबरज़ार 480 96.00 फीसदी

प्रियंका कुमारी जय प्रकाश हाई स्कूल, कुर्किहार, गया 480 96.00 फीसदी

कुमारी सभ्या जी.एस.एम. कन्या एच/एस जेल प्रेस, गया 480 96.00 फीसदी

अर्पिता कुमारी आर डी एच हाई स्कूल राजगीर, नालंदा 480 96.00 फीसदी

दुर्गेश कुमार कर्ण उच्च विद्यालय रामपट्टी, मधुबनी 480 96.00 फीसदी

मानषी कुमारी उच्च विद्यालय नदवां पटना 480 96.00 फीसदी

संजना गुप्ता एस.एन.एस. एच.एस., नबीनगर रोड 480 96.00 फीसदी

कार्तिक कुमार आर.बी.आर. एच.एस., रफीगंज 480 96.00 फीसदी

नैतिक कुमार उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय चतरा, रोहतास 480 96.00 फीसदी

डॉली कुमारी उच्च विद्यालय अरियांव बक्सर 480 96.00 फीसदी

वर्षा कुमारी निर्मला शिक्षा भवन, शाहपुर पट्टी 480 96.00 फीसदी

रौशन कुमार बलदेव उच्च विद्यालय दिनारा रोहतास 480 96.00 फीसदी

उषा कुमारी ए एस जे हाई स्कूल जगोडीह, रोहतास 480 96.00 फीसदी

29 Mar 2025, 02:24:35 PM IST

Bihar Board 10th Result 2025 live : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 9वीं रैंक पर 30 स्टूडेंट्स

Bihar Board 10th Result 2025 live : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 9वीं रैंक पर 30 स्टूडेंट्स

विशाल कुमार साह एस गणपति चकानी हाई स्कूल हथिलपुर बक्सर 481 96.20 फीसदी

अर्चना कुमारी उत्क्रमित एम एस मंझियावां, रोहतास 481 96.20 फीसदी

नंदकिशोर कुमार आर एन एस हाई स्कूल सिंघियाघाट, समस्तीपुर 481 96.20फीसदी

सुधांशु कुमार सर्वोदय उच्च विद्यालय चांदचौर मथुरापुर,समस्तीपुर 481 96.20 फीसदी

आर्यन कुमार साह एल.एस. हाई स्कूल पलासी पटेंगना 481 96.20 फीसदी

प्रिया कुमारी उच्च विद्यालय छाजन मोहिनी, मुजफ्फरपुर 481 96.20 फीसदी

अमित कुमार साह निर्मला शिक्षा भवन, शाहपुर पट्टी 481 96.20फीसदी

अमरकांत कुमार एच.एस. सिकरहटा 481 96.20 फीसदी

अंजलि कुमारी एच.एस. हरदिया 481 96.20 फीसदी

सुनील कुमार आदर्श उच्च विद्यालय समहुता, रोहतास 481 96.20फीसदी

जूही कुमारी हाई स्कूल अमरुत गया 481 96.20 फीसदी

अभिषेक कुमार उत्क्रमित एम एस बरवाडीह बाराचट्टी, गया 481 96.20 फीसदी

सोनम कुमारी उत्क्रमित उच्च विद्यालय, नोनियातरी, चकाई, घुटवे 481 96.20 फीसदी

अंकित कुमार एस.मथुरा एच/एस सीतामढी 481 96.20 फीसदी

मानस कुमार उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पकरियाहवा खोतहवा 481 96.20 फीसदी

प्रीति कुमारी सिनालाल एचएस नदियामी 481 96.20 फीसदी

टुनटुन कुमार एचएस कैंदी सिंहपुर, लखीसराय 481 96.20 फीसदी

आशुतोष कुमार हाई स्कूल ओकारी 481 96.20 फीसदी

अनुपम कुमार सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई 481 96.20 फीसदी

शिवांजलि कुमारी सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई 481 96.20 फीसदी

शिवांगी राज सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई 481 96.20 फीसदी

रानी कुमारी सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई 481 96.20 फीसदी

कुमार सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई 481 96.20 फीसदी

सुदर्शन कुमार उत्क्रमित एचएस लहना चेवाड़ा, शेखपुरा 481 96.20फीसदी

संभव कुमार एमएलएम एनएलएम एच/एस चंगेरी मिर्ज़ापुर, बांका 481 96.20 फीसदी

कृतिका शर्मा यूएमएस सिउरी बेगुसराय 481 96.20 फीसदी

रौशनी यादव उच्च माध्यमिक विद्यालय गिरिधर बरांव 481 96.20 फीसदी

रितिक कुमार उच्च माध्यमिक विद्यालय सबनीमा 481 96.20 फीसदी

ऋषिका कुमारी अपग्रेडेड एच/एस गढ़ी विशनपुर, लखीसराय 481 96.20 फीसदी

केब्यांश कुमार उच्च माध्यमिक विद्यालय कृतपुर 481 96.20 फीसदी

29 Mar 2025, 02:01:08 PM IST

Bihar Board 10th Result 2025 live : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 8वीं रैंक पर 13 स्टूडेंट्स

Bihar Board 10th Result 2025 live : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 8वीं रैंक पर 13 स्टूडेंट्स

शालू कुमारी यू जी एम एस दधपा 482 96.40 फीसदी

शुभम कुमार उच्च माध्यमिक विद्यालय किशनपुर युसुफ 482 96.40 फीसदी

नव ज्योति सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई 482 96.40 फीसदी

अनिशा भारती सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई 482 96.40 फीसदी

उत्कर्ष प्रसाद केशरी हाई स्कूल मुरगांव 482 96.40 फीसदी

अंजलि कुमारी श्री रामरतन साही घर विष्णुपुर यादवपुर, गोपालगंज 482 96.40 फीसदी

दिशा श्री सुमरित हाई स्कूल, बनमनखी 482 96.40 फीसदी

विवेक कुमार कैथोलिक एच.एस. एआरए 482 96.40 फीसदी

मनीष कुमार यादव एच.एस. सोनबरसा 482 96.40 फीसदी

अंकित कुमार उच्च विद्यालय बरहौना, समस्तीपुर 482 96.40 फीसदी

सिद्धार्थ यदुवंशी एन आई एस एम हाई स्कूल हसनपुर रोड, समस्तीपुर 482 96.40 फीसदी

रुचि कुमारी उ.म.स अयार 482 96.40 फीसदी

अंशू प्रिया उच्च विद्यालय निमेज, बक्सर 482 96.40 फीसदी

29 Mar 2025, 01:55:26 PM IST

Bihar Board 10th Result 2025 live : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 7वीं रैंक पर 14 स्टूडेंट्स

Bihar Board 10th Result 2025 live : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 7वीं रैंक पर 14 स्टूडेंट्स

सोनाली सुमन , जी.एस.एच.एस. सौर बाजार 483 96.60 फीसदी

करिश्मा कुमारी, बागर कुँवर कन्या उच्च विद्यालय, लौरिया 483 96.60 फीसदी

विशाल कुमार एच/एस सुरसंड 483 96.60 फीसदी

आकाश कुमार आर एस हाई स्कूल सदिसोपुर पटना 483 96.60 फीसदी

इशाना परवीन नेशनल एच/एस शेखाना, नालंदा 483 96.60 फीसदी

विवेक कुमार जे हाई स्कूल अख्तियारपुर चंदौली, समस्तीपुर 483 96.60 फीसदी

रूपम कुमारी सुमृत हाई स्कूल, बनमनखी 483 96.60 फीसदी

राजीव कुमार मंडल डी जी हाई स्कूल, कृष्णानगर 483 96.60 फीसदी

आयुष रंजन उच्च विद्यालय बरबीघा, शेखपुरा 483 96.60 फीसदी

नेहा कुमारी सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई 483 96.60 फीसदी

तनय भार्गव सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई 483 96.60 फीसदी

प्रवीण कुमार उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, चकन्दरा 483 96.60

मानसी सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय पैकपार 483 96.60 फीसदी

गुड़िया कुमारी यू.एच.एस.बेलाव 483 96.60 फीसदी

29 Mar 2025, 01:34:25 PM IST

Bihar Board 10th Result 2025 live : बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर- बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में छठी रैंक पर 8 स्टूडेंट्स

कोमल कुमारी आरएनएस एचएस जमुहारी 484 96.80

रिया कुमारी संत तुलसी उच्च विद्यालय पीताम्बरपुर 484 96.80

दिव्यांश कुमार एस.बी. हाई स्कूल, आरा 484 96.80

आकाश कुमार एचएस जादोपुर 484 96.80

प्रिया कुमारी एस एम एस हाई स्कूल दिघी, वैशाली 484 96.80

पीयूष कुमार भुवनेश्वरी दयाल तेलपाबिक्रम 484 96.80

दिलखुश कुमार एनएवी यू एम एस रहीपुर, क. स्थान 484 96.80

स्मिता कुमारी उत्क्रमित एचएस कटारा कला, मोहनिया 484 96.80

29 Mar 2025, 01:28:03 PM IST

Bihar Board 10th Result 2025 live : बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर- बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 5वीं रैंक पर 8 स्टूडेंट

Bihar Board 10th Result 2025 live : बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर- बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 5वीं रैंक पर 8 स्टूडेंट

- राजन कुमार रौनियार, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पकरियाहवा खोतहवा , 485 97.00

- संस्कृति कुमारी , बालिका उच्च विद्यालय चौसा बक्सर 485 97.00

- धरनी धर , आर एन झा एच/एस बरमा शेखपुरा , 485 97.00

- निशा कुमारी , एस सरस्वती पति ओथमा, शेखपुरा 485 97.00

- कृति कुणाल , आर ए एस हाई स्कूल जंदाहा, वैशाली 485 97.00

- उत्कर्ष राज , उच्च विद्यालय हुलासगंज 485 97.00

- एमडी आरजू , उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंघिया बुजुर्ग उत्तर 485 97.00 5

- सृष्टि प्रिया, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कझिया 485 97.00 5

29 Mar 2025, 01:18:04 PM IST

Bihar Board 10th Result 2025 live : बिहार बोर्ड मैट्रिक मेरिट होल्डर्स- बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में चौथी रैंक पर 6 स्टूडेंट

Bihar Board 10th Result 2025 live : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में रैंक 4 पर काबिज 6 स्टूडेंट्स

- संकेत कुमार, उच्च विद्यालय बरबीघा, शेखपुरा 486, 97.20 फीसदी

- प्रणव कुमार, जेपीएन हाई स्कूल नरहन, समस्तीपुर 486, 97.20 फीसदी

- सुशांत कुमार, उत्क्रमित भीखा कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, गम्हरिया 486, 97.20 फीसदी

- आदित्य एच.एस. जिहुली 486, 97.20 फीसदी

- रत्नेश कुमार, डी एन एच/एस पंचोव 486, 97.20 फीसदी

- कृषिका दुबे , श्री बी सी एस हाई स्कूल नोखा रोहतास 486, 97.20 फीसदी

29 Mar 2025, 01:14:08 PM IST

Bihar Board 10th Result 2025 live : बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर- बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में तीसरी रैंक पर 5 स्टूडेंट

Bihar Board 10th Result 2025 live : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में तीसरी रैंक पर 5 स्टूडेंट।

- मोहित कुमार उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय टेंगरा, बेलहर, बांका 487 97.40

- सूरज कुमार पांडे , उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बसबेरवा, बांका 487 97.40

- खुशी कुमारी , आरआर हाई स्कूल गोरारी रोहतास 487 97.40

- प्रियांशु रंजन , आर के हाई स्कूल, आजमनगर 487 97.40

- रोहित कुमार , सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई 487 97.40

29 Mar 2025, 01:09:13 PM IST

Bihar Board 10th Result 2025 live : बिहार बोर्ड मैट्रिक विशेष परीक्षा और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पंजीकरण

Bihar Board 10th Result 2025 live : बिहार बोर्ड मैट्रिक विशेष परीक्षा और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 4 अप्रैल से 12 अप्रैल 2025 तक आयोजित की जाएगी।

29 Mar 2025, 01:08:38 PM IST

Bihar Board 10th Result 2025 live : लड़के और लड़कियों का बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट, कौन रहा आगे

Bihar Board 10th Result 2025 live : तीन टॉपरों में भले ही दो लड़कियां हो, लेकिन गर्ल्स का ओवरऑल रिजल्ट लड़कों से खराब रहा। लड़कों का रिजल्ट 83.65 फीसदी जबकि लड़कियों का 80.67 फीसदी रहा।

29 Mar 2025, 01:06:16 PM IST

Bihar Board 10th Result 2025 live : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 3 स्टूडेंट ने हासिल की दूसरी रैंक

Bihar Board 10th Result 2025 live : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 3 स्टूडेंट ने हासिल की दूसरी रैंक

रैंक 2 पर काबिज 3 छात्र

- पुनित कुमार सिंह , आदर्श उच्च विद्यालय बरका राजपुर बक्सर , 488 , 97.60 फीसदी

- सचिन कुमार , उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सिमरिया, चकाई, जमुई , 488 97.60 फीसदी

- प्रियांशु राज, आर एन एंड पी आर एच/एस जलालाबाद, मुंगेर, 488 97.60 फीसदी

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , MP Board Result, UP Board Result Live, यूपी बोर्ड रिजल्ट, यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट 2025 , यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर |