Bihar Board 10th Result 2025 OUT: बिहार बोर्ड 10वीं में आए कितने मार्क्स, यहां से मार्क्सशीट करें डाउनलोड
biharboardonline.com,matricresult2025.com पर आज बिहार बोर्ड मैट्रि्क का रिजल्ट जारी हो गया है। अगर आपको अपना रिजल्ट चेक करने में कोई असुविधा हो रही है, तो आप लाइव हिन्दुस्तान पर स्टीक परिणाम देख सकते हैं। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर आप नतीजे चेक कर सकते हैं।

biharboardonline.com,matricresult2025.com: आज बिहार बोर्ड मैट्रि्क का रिजल्ट जारी हो गया है। अगर आपको अपना रिजल्ट चेक करने में कोई असुविधा हो रही है, तो आप लाइव हिन्दुस्तान पर स्टीक परिणाम देख सकते हैं। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर आप नतीजे चेक कर सकते हैं। यहां बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करें आपको बता दें कि अभी आप ऑनलाइन अपनी मार्क्सशीट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए आपको ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक कर मांगी गई जानकारी देनी होगी। उसके बाद आप आसानी से नतीजे चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपने सभी विषयों में मार्क्स की जानकारी मिलेगी। आपको बता दें कि इस मार्क्सशीट से आप एडमिशन नहीं ले सकते हैं। ये फिलहाल आपकी जानकारी के लिए होगी। रिजल्ट आने के बाद आप स्कूल से ओरिजनल मार्क्सशीट ले सकेंगे। उससे ही आपका एडमिशन होगा।
बिहार बोर्ड 10वीं या मैट्रिक परीक्षा में पास होने के लिए छात्र-छात्राओं को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। एक या दो विषय में फेल होने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। जिन छात्रों की परीक्षा छूटी थी, उन्हें भी स्पशेल परीक्षा में मौका दिया जाएगा। बिहार बोर्ड 10वीं में बीते 5 सालों में कितने बच्चे पास हुए हैं, इसका प्रतिशत आप यहां से देख सकते हैं।
2020- 80.59 फीसदी
2021- 79.88 फीसदी
2022- 78.17 फीसदी
2023- 81.04 फीसदी
2024- 82.91 फीसदी
आपको बता दें कि बिहार बोर्ड ने एक दिन पहले ही रिजल्ट आवे की जानकारी दे दी थी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा था कि राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार आज 29 मार्च दोपहर 12 बजे बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 जारी करेंगे।'