JAC 12th science result check online jharkhand 12th result declared roll number wise on jacresults.com Jac 12th result 2025 science commerce link: यहां झारखंड 12वीं क्लास के रिजल्ट का लिंक, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़JAC 12th science result check online jharkhand 12th result declared roll number wise on jacresults.com

Jac 12th result 2025 science commerce link: यहां झारखंड 12वीं क्लास के रिजल्ट का लिंक

JAC 12th Result 2025, jacresults.com : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) कुछ देर में जैक झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस व कॉमर्स का रिजल्ट जारी करेगा। रिजल्ट jacresults.com , jac.jharkhand.gov.in और digilocker.gov.in पर चेक किया जा सकेग

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानSat, 31 May 2025 12:28 PM
share Share
Follow Us on
Jac 12th result 2025 science commerce link: यहां झारखंड 12वीं क्लास के रिजल्ट का लिंक

Jharkhand Jac Board 12th science Result 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) साइंस और कॉमर्स का परिणाम आज जारी हो गा है। रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर उपलब्ध है। इसके अलावा स्टूडेंट्स लाइव हिन्दुस्तान पर भी नतीजे चेक कर सकते। जैक 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट आप ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको रोल नंबर की जरूरत होगी। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके रोल नंबर डालकर आपकी मार्क्सशीट डाउनलोड की जा सकेगी। - JAC 12th science result check online link JAC 12th commerce result check online link अभी ये प्रोविजनल मार्क्सशीट होगी, बाद में स्कूल से जाकर आप मार्कशीट ले सकते हैं। इस साल साइंस में 98000 और कॉमर्स में 21 हजार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी।

इंटर बोर्ड की परीक्षा 11 फरवरी से चार मार्च तक आयोजित की गई थी। इससे पहले 10वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट भी बाद में जारी होगा। जैक 12वीं रिजल्ट के बाद अगर कोई स्‍टूडेंट अपने नंबर से संतुष्ट नहीं हैं, तो वह रीइवेल्‍यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा जो स्‍टूडेंट एक या दो पेपर में फेल होंगे, उनके लिए जैक बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा भी आयोजित करेगा। जैक 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए जानकारी जल्द ही जारी होगी। इसके अलावा रीइवेल्‍यूएशन के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड से करना होगा।

इस साल JAC बोर्ड परीक्षाएं 11 फरवरी से 3 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं। 10वीं की परीक्षा सुबह 9:45 बजे से 1 बजे तक हुई थी, वहीं 12वीं की परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चली थीं। पिछले साल 2024 में जैक झारखंड बोर्ड ( Jharkhand High school ) 10वीं की परीक्षा में कुल 378398 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। जिसमें से कुल 90.39% अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए थे।

लेटेस्ट JAC 12th Result, JAC 12th science, एजुकेशन न्यूज़ , JAC 12th commerce, अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|लेटेस्ट Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।