RBSE 5th Result 2025 Link : चलने लगा राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट लिंक, यहां करें क्लिक
RBSE 5th Result 2025 Link , rajshaladarpan.nic.in , rajpsp.nic.in : राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट चेक करने का लिंक अब खुल गया है। विद्यार्थी अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं।

RBSE 5th Result 2025 Link , rajshaladarpan.nic.in , rajpsp.nic.in, rajeduboard.rajasthan.gov.in , rajresults.nic.in : राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट चेक करने का लिंक अब खुल गया है। विद्यार्थी अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं। शाला दर्पण पोर्टल के जरिए अगर आप रिजल्ट चेक नहीं कर पा रहे हैं तो पीएसपी पोर्टल rajpsp.nic.in के जरिए नतीजे देख सकते हैं। डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है। राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट ( shala darpan 5th class result ) रोल नंबर डालकर और जिले की डिटेल डालकर देखा जा सकता है। राजस्थान बोर्ड 5वीं में इस वर्ष 97.47 प्रतिशत बच्चे पास हुए। 8वीं की तरह 5वीं में भी बेटियों ने बाजी मारी है। छात्रों का परिणाम 97.29 फीसदी और छात्राओं का 97.66 फीसदी रहा। परीक्षा परिणाम शिक्षा संकुल जयपुर से घोषित किया गया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने भीलवाड़ा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर नतीजे जारी किए।
पांचवीं बोर्ड में कोई स्टूडेंट फेल नहीं होगा, बल्कि 33 प्रतिशत से कम अंक लाने वाले स्टूडेंट्स को फिर से एग्जाम देना होगा। पांचवीं बोर्ड परीक्षा 7 अप्रैल से 17 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 13.30 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षा कार्यालय, बीकानेर हर साल 5वीं कक्षा की परीक्षा बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर कराता है। पांचवीं बोर्ड स्टूडेंट्स को इस बार भी ग्रेड सिस्टम ही मिलेगा। जो स्टूडेंट्स 81 से 100 प्रतिशत अंक तक लेकर आएंगे, उन्हें ए ग्रेड मिलेगा। इसी तरह 61 से 80 प्रतिशत अंक पर बी ग्रेड मिलेगा। इसी तरह 41 से 60 प्रतिशत अंक तक आने पर सी ग्रेड मिलेगा। जिन स्टूडेंट्स के 33 से 40 फीसदी मार्क्स है, उन्हें डी ग्रेड दिया जा रहा है। वहीं 32 या इससे कम प्रतिशत वाले विद्यार्थियों को ई ग्रेड मिलेगा। राजस्थान 5वीं बोर्ड रिजल्ट में जिन स्टूडेंट्स को ई ग्रेड मिलेगा, उनको फिर से परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा में पास नहीं होने पर अगली क्लास में प्रमोट कर दिया जाएगा। इसके साथ ही फेल वाले विषयों को फिर से पढ़ना होगा।