RBSE 8th Result 2025 out: आरबीएसई 8वीं क्लास का रिजल्ट ऑनलाइन यहां Roll नंबर से चेक करें
RBSE Rajasthan Board Class 8th Result 2025 declared : आरबीएसई बोर्ड 8वीं क्लास का रिजल्ट जारी हो गया है। इन वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in , rajpsp.nic.in , rajshaladarpan.rajasthan.gov.in, पर रोल नंबर से आसानी से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

RBSE Rajasthan Board Class 8th Result 2025 declared : आरबीएसई बोर्ड 8वीं क्लास का रिजल्ट जारी हो गया है। इन वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in , rajpsp.nic.in , rajshaladarpan.rajasthan.gov.in, पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने राजस्थान बोर्ड 8वीं का परीक्षा परिणाम ( RBSE 8th Result Roll No wise, RBSE 8th Result Name Wise ) जारी किए। यहां चेक करें राजस्थान बोर्ड 8वीं क्लास का रिजल्ट
आपको बता दें कि राजस्थान बोर्ड ने नियमों में इस साल से बदलाव किया है। जिन स्टूडेंट्स के 33 फीसदी अंक नहीं आए हैं, उन्हें कंपार्टमेंट की परीक्षा दोनी होगी। इस साल 8वीं क्लास में करीब 12 लाख 22 हजार 369 बच्चे पास हुए हैं। कुल 96.66 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 8वीं बोर्ड में लड़कियों ने लड़कों से अच्छा प्रदर्शन किया है। छात्राओं का रिजल्ट 97.24 प्रतिशत और छात्रों का रिजल्ट 96.14 प्रतिशत आया है। 19.65% स्टूडेंट यानी करीब दो लाख स्टूडेंट्स को ए ग्रेड मिला है, यानी 2 लाख स्टूडेंट्स ने 81 से लेकर 100% तक नंबर हासिल किए। इनको ए ग्रेड मिला है। इसी तरह ग्रेड B में 52.38% स्टूडेंट आए हैं। इन्हें 61 से लेकर 80 फीसदी तक नंबर मिले हैं। इन स्टूडेंट की संख्या पूरे प्रदेश में 6 लाख 62 हजार 367 है। ग्रेड सी में 24.46% स्टूडेंट आए हैं। इन स्टूडेंट की कुल संख्या 3 लाख 9 हजार 317 है। ग्रेड डी में 0.17% स्टूडेंट आए हैंं। इनकी कुल संख्या 2 हजार 143 है। 41 हजार 368 स्टूडेंट के सप्लीमेंट्री आई है।
सीकर, दौसा, अजमेर, नागौर और चूरू जिले का रिजल्ट सबसे ज्यादा रहा, जबकि धौलपुर, बारां, पाली, चित्तौड़गढ़ और करौली जिले का रिजल्ट सबसे खराब रहा। राजस्थान 8वीं बोर्ड की परीक्षा 20 मार्च से 2 अप्रैल के बीच आयोजित किया गया है। इस बार 8वीं बोर्ड परीक्षा में के लिए कुल 12,64,618 छात्र-छात्राएं रजिस्टर्ड हुए थे।