RBSE 8th Result 2025 declared at rajshaladarpan.nic.in here check with single click RBSE 8th Result 2025, rajshaladarpan.nic.in: राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2025 जारी, सिर्फ एक क्लिक में करें चेक, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़RBSE 8th Result 2025 declared at rajshaladarpan.nic.in here check with single click

RBSE 8th Result 2025, rajshaladarpan.nic.in: राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2025 जारी, सिर्फ एक क्लिक में करें चेक

RBSE 8th Result 2025 declared: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से आज 26 मई 2025 को कक्षा 8वीं का रिजल्ट जारी किया गया। छात्र अपना राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2025 शाला दर्पण पोर्टल rajshaladarpan.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानMon, 26 May 2025 05:19 PM
share Share
Follow Us on
RBSE 8th Result 2025, rajshaladarpan.nic.in: राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2025 जारी, सिर्फ एक क्लिक में करें चेक

RBSE Board 8th Result 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज 26 मई 2025 को कक्षा 8वीं का रिजल्ट जारी किया गया। रिजल्ट शाम 5 बजे जारी किया गया है। परीक्षा में उपस्थित छात्र अपना राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2025 शाला दर्पण पोर्टल rajshaladarpan.nic.in पर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर आसानी से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर की आवश्यकता पड़ेगी। आप अपना रिजल्ट आसानी से नीचे दिए गए लिंक पर सिर्फ एक क्लिक में चेक कर सकते हैं। इस साल 12,22,369 बच्चे पास हुए हैं। कुल 96.66 प्रतिशत परिणाम रहा।

RBSE 8th Result 2025 Direct Link

पिछले साल राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट कैसा रहा था-

पिछले साल राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट में छात्राओं का परीक्षा परिणाम 96.39 प्रतिशत, जबकि छात्रों का 95.14 प्रतिशत रहा था। 8वीं में सीकर, दौसा, अलवर, अजमेर, तथा नागौर का परीक्षा परिणाम सबसे अच्छा रहा था। पिछले साल राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट में प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट सरकारी स्कूलों से अच्छा रहा था। पिछले साल कक्षा 8वीं में 12 लाख 50 हजार 800 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिनमें से 11 लाख 97 हजार 321 परीक्षार्थी पास हुए थे। कुल परीक्षा परिणाम 95.72 प्रतिशत रहा था। राजकीय विद्यालयों का परीक्षा परिणाम 94.54 प्रतिशत रहा, जबकि निजी विद्यालयों का परीक्षा परिणाम 97.38 प्रतिशत रहा था। पिछले साल राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट में ए ग्रेड 21.05 फीसदी बच्चों को मिला था। В ग्रेड- 51.79%, C ग्रेड- 22.69% D ग्रेड- 0.20% स्टूडेंट्स की रही थी। ई ग्रेड वाले परीक्षार्थियों को फिर एक मौका देते उनकी सप्लिमेंट्री एग्जाम आयोजित करवाया जाएगा।

RBSE Board 8th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-

1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।

2. इसके बाद होम पेज पर आपको 8वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।

3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।

4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2025 में निम्नलिखित जानकारियों को जरूर चेक करें-

1. छात्र का नाम

2. छात्र की जन्मतिथि

3. माता-पिता का नाम

4. परीक्षा का नाम एवं बोर्ड

5. प्राप्त अंक

6. कुल अंक

7. पासिंग स्टेटस

8. स्कूल का नाम

9. छात्र का रोल नंबर

10. पासिंग डिविजन

लेटेस्ट JAC 12th science, एजुकेशन न्यूज़ , JAC 12th commerce, अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|लेटेस्ट Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।